विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

अनुष्का की 'परी' से टक्कर होने से पहले टली 'परमाणु', जानिए कब हो रही है रिलीज

होली के मौके पर अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' में होने वाला टकराव अब टल गया है.

अनुष्का की 'परी' से टक्कर होने से पहले टली 'परमाणु', जानिए कब हो रही है रिलीज
  • अब होली पर रिलीज नहीं होगी परमाणु
  • रिलीज होने की तारीख 6 अप्रैल
  • फिल्म में लीड एक्टर होंगे जॉन अब्राहम
नई दिल्ली: होली के मौके पर अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' में होने वाला टकराव अब टल गया है. दोनों फिल्में पहले दो मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जॉन ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ध्यान में रखकर समझदारी दिखाते हुए 'परमाणु' की रिलीज टाल दी और अब यह फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज होगी. प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स ने बताया कि जाहिर है जॉन के पास ज्यादा विकल्प नहीं था.

Padmaavat Box Office Collection Day 10: दूसरे हफ्ते जारी 'पद्मावत' का दबदबा, जानें अब तक की कमाईउसने कहा, 'परी' में अनुष्का का डरावना चेहरा पहले से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. आगे कहा कि नए प्रोमो ने सनसनी मचा दी, जबकि जॉन की 'परमाणु' का अभी तक प्रचार भी शुरू नहीं हुआ है. जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय यह फैसला समझदारी भरा है. कई असफल फिल्मों के बाद 'परमाणु' जॉन के लिए बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है, ऐसे में जॉन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.

VIDEO: एक्शन और स्टाइल से भरपूर लेकिन नई नहीं है 'फोर्स-2' की कहानी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, Parmanu, Parmanu Release Date, 6th April, Anushka Sharma, Anushka Sharma Pari, Pari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com