विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2023

जया बच्चन की मां अस्पताल में भर्ती, अब सर्जरी को लेकर टेंशन में परिवार

फ्री प्रेस जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की मां इंदिरा भादुरी की पेसमेकर सर्जरी की जाएगी.

जया बच्चन की मां अस्पताल में भर्ती, अब सर्जरी को लेकर टेंशन में परिवार
अपनी नानी के साथ अभिषेक बच्चन
नई दिल्ली:

दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन जया बच्चन की मां इंदिरा भादुरी के मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 93 साल की महिला को बुधवार (6 नवंबर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनकी पेसमेकर सर्जरी करानी होगी.

जया बच्चन की मां इंदिरा भादुरी अस्पताल में भर्ती

फ्री प्रेस जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की मां इंदिरा भादुरी की पेसमेकर सर्जरी की जाएगी. पेसमेकर जिसे कार्डियक पेसिंग डिवाइस कहा जाता है...एक छोटा सा बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जो इररेगुलर हार्टबीट को कंट्रोल करने के काम आता है.

हाल में आर्चीज की स्क्रीनिंग पर दिखीं थी जया बच्चन 

दूसरी तरफ जया बच्चन को हाल ही में जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी 'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर नाइट में देखा गया था. यह फिल्म शाहरुख खान-गौरी खान की बेटी सुहाना खान, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और खुशी कपूर समेत उनके पोते अगस्त्य नंदा के एक्टिंग करियर की शुरुआत है. सितारों से सजी स्क्रीनिंग मंगलवार 5 दिसंबर को हुई. इस स्क्रीनिंग में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा और पूरा बच्चन परिवार स्टार कास्ट का उत्साह बढ़ाने के लिए आया था.

इसके अलावा कैटरीना कैफ, शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटे अबराम और आर्यन खान के साथ बेटी सुहाना, जान्हवी कपूर, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर, करन जौहर, रेखा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. इस मौके पर बॉबी देओल, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, बोनी कपूर, शरवरी वाघ, विक्की कौशल समेत दूसरे लोग पहुंचे.

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं जया बच्चन

जया बच्चन ने अपने लंबे और शानदार करियर में कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, फिजा जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं. वह राजनीति में भी एक्टिव हैं. फिल्मी पर्दे की बात करें तो उन्हें हाल में करन जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था. 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Bachchan, Jaya Bachchan Mother, Jaya Bachchan Mother Hospitalized, Jaya Bachchan Age, Jaya Bachchan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com