हाल में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया के साथ तीन दिग्गज स्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं. इस फिल्म के रिलीज से पहले धर्मेद्र ने जया से जुड़े एक पुराने किस्से पर रिएक्ट किया जब जया उन्हें बेहद पसंद करती थीं. फिल्म गुड्डी में धर्मेंद्र और जया ने एक साथ काम किया था. ये किस्सा उसी फिल्म के दौरान का है. धर्मेंद्र और जया बच्चन के इस किस्से को जानने के बाद शायद आप भी हैरान हो जाएंगे.
धर्मेंद्र ने जया बच्चन पर किया खुलासा
धर्मेंद्र और जया ने मशहूर फिल्म ‘गुड्डी' में साथ काम किया था. इस फिल्म में काम करने से पहले से ही जया बच्चन को धर्मेंद्र बेहद पसंद थे. फिल्म की शूटिंग के लिए धर्मेंद्र के सेट पर आने पर जया सोफे के पीछे से छुपकर उन्हें देखा करती थीं. धर्मेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए उन पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वह जया जी का मेरे प्रति प्यार और सम्मान था. मैं लंबे समय से जया और अमिताभ को जानता हूं. हमने शोले की शूटिंग के दौरान बहुत सारा वक्त साथ गुजारा है. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जया ने भी किया था इकरार
जया बच्चन ने कॉफी विद करण के शो में धर्मेंद्र के प्रति अपनी पसंद को स्वीकार किया था. उन्होंने धर्मेंद्र से अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा था- जब मैं उनसे पहली बार मिली थी तो बेहद घबरा गई थी और सोफे के पीछे छुप गई थी. मुझे नहीं पता था कि इतने हैंडसम आदमी के सामने क्या करना है. मुझे अब भी याद है वे सफेद ट्राउजर और सफेद शर्ट में ग्रीक गॉड जैसे लग रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं