दो महीने पहले आई शाहरुख खान की फिल्म जवान ने हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है. फिल्म में किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपती के एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. बीते दिनों 2 नवंबर को शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर जवान ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और यहां पर भी फिल्म को दर्शकों को जमकर प्यार मिल रहा है. इतना ही नहीं जवान नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में शाहरुख खान की जवान पहले, तीसरे और चौथे नंबर पर है. गौरतलब है कि ओटीटी पर जवान को लेकर न केवल इंडिया में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. हर कोई जवान की काफी तारीफ कर रहा है. गौरतलब है कि शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण स्टारर जवान ने भारत में 639.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली है. जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 1146 करोड़ तक पहुंच गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Jawan dominating Netflix like SRK has dominated this year pic.twitter.com/X05crXh3HP
— karan! (@iamkaran_101) November 6, 2023
वहीं इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 759.15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई वसूल ली है. जवान शाहरुख खान की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं दूसरी नंबर पर फिल्म पठान है. पठान इस साल जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पठान ने 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. जबकि जवान ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर 1146 करोड़ के आसपास कमाई की है. फैंस अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी का इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं