विज्ञापन

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में राम और रावण के युद्ध से भी दमदार होगा जटायु का एक्शन अवतार, अमिताभ बच्चन से भिड़ेंगे यश

रामायण में यश रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल VFX और बड़े एक्शन सीन्स शामिल हैं. इसी बीच केजीएफ स्टार ने अपने किरदार से जुड़े एक खास एक्शन सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में राम और रावण के युद्ध से भी दमदार होगा जटायु का एक्शन अवतार, अमिताभ बच्चन से भिड़ेंगे यश
रामायण: यश (रावण) के एक्शन सीन में बिग बी की एंट्री!

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. भारी बजट में बन रही इस फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट तेजी से सुर्खियां बटोर लेती है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगे. वहीं, केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल VFX और बड़े एक्शन सीन्स शामिल हैं. इसी बीच यश ने अपने किरदार से जुड़े एक खास एक्शन सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

ये भी पढ़ें: दिल टूटने पर क्या करती हैं अनन्या पांडे, इसका है अरिजीत कनेक्शन

रावण और जटायु के बीच होगा ग्रैंड एक्शन

यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में कई दमदार एक्शन सीन्स हैं, लेकिन सबसे खास सीन रावण और जटायु के बीच होने वाली लड़ाई है. उन्होंने कहा कि यह सीक्वेंस बेहद शानदार होगा और इसे बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है. इस सीन में आसमान में होने वाली लड़ाई, विशाल पक्षी और पुष्पक विमान जैसे विजुअल्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा.

VFX और CGI से तैयार होगा जटायु का किरदार

इस खास सीन की एक और दिलचस्प बात यह है कि जटायु का किरदार पूरी तरह से VFX और CGI की मदद से बनाया जाएगा. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस किरदार को अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज देंगे. खबरों के मुताबिक, जटायु के इमोशन्स को बेहतर बनाने के लिए अमिताभ बच्चन की आंखों को भी स्कैन किया गया है, जिससे किरदार और ज्यादा प्रभावी लगेगा.

हालांकि फिल्म में यश और अमिताभ बच्चन आमने-सामने नजर नहीं आएंगे, क्योंकि जटायु एक डिजिटल किरदार होगा. फिर भी दर्शकों को ऐसा महसूस होगा कि दोनों के बीच एक जबरदस्त टक्कर हो रही है. यही वजह है कि इस सीन को फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है.

फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट 

‘रामायणम' को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है. फिल्म में जहां एक तरफ बड़े स्टार्स नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर हाई लेवल VFX और भव्य एक्शन सीक्वेंस इसे और खास बनाएंगे. यश का यह खुलासा फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com