दिल टूटने का दर्द हर किसी के लिए अलग होता है. कोई चुप हो जाता है, कोई खुलकर रोता है. तो कोई खुद को काम में झोंक देता है. बॉलीवुड सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं. एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी दिल के दर्द से निपटने का एक खास तरीका ढूंढ निकाला है. जिसका सीधा कनेक्शन सिंगर अरिजीत सिंह से है. एक इवेंट के दौरान खुद अनन्या पांडे ने बताया कि वो दिल के दर्द से कैसे निपटती हैं. यकीन मानिए उनका तरीका सुनेंगे तो आप भी अरिजीत सिंह और अनन्या से खुद को कनेक्ट करने पर मजबूर हो जाएंगे.
रोना, आइसक्रीम और अरिजीत सिंह
IIMUN के बैक-टू-स्कूल इवेंट में अनन्या पांडे से पूछा गया कि दिल टूटता है तो वो क्या करती हैं. इस सवाल पर अनन्या पांडे ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं रोती हूं, आइसक्रीम खाती हूं, अरिजीत सिंह के दर्द भरे गाने सुनती हूं और फिर थोड़ी देर बाद भूल जाती हूं. उनका ये जवाब जितना सिंपल था. उतना ही रिलेटेबल भी. आज के दौर में जहां लोग अपनी फीलिंग्स छुपाने की कोशिश करते हैं. वहीं अनन्या ने खुलकर ये माना कि दर्द को महसूस करना और उसे बाहर निकालना भी जरूरी है. खासकर अरिजीत सिंह के इमोशनल गाने, जो दिल के जख्मों को जैसे आवाज दे देते हैं. उनके हीलिंग प्रोसेस का अहम हिस्सा हैं.
रिश्तों से मिली सीख
अनन्या पांडे ने अपने पिछले रिश्तों को लेकर भी एक अहम बात साझा की. उन्होंने बताया कि पहले वो रिश्ते में खुद को बदलने लगती थीं. ताकि सामने वाला ज्यादा रिलेक्स रह सके. उन्होंने कहा कि वो खुद को शांत कर लेती थीं या चुप हो जाती थीं. जैसे खुद को बदल रही हों. लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि किसी के लिए खुद को खो देना सही नहीं है. अकेले रहने और अपनी स्पेस को समझने से उन्हें रिश्तों को लेकर ज्यादा मैच्योर नजरिया मिला है. बता दें कि वर्कफ्रंट से ज्यादा इन दिनों अनन्या पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. आदित्य रॉय कपूर के साथ उनका रिश्ता खत्म होने की खबरें आई थीं. वहीं अब उनका नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं