विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2022

वीरानों में खो गई जैस्मिन, लौटी घर तो नकिता कर चुकी थी अपने वश में- पढ़ें 'वीराना' की दिल दहलाने वाली दास्तान

वीरानों में खोई लड़की जब लौटी घर तो निकिता की आत्मा ने कर लिया था वश में, फिर मचा हाहाकार- पढ़ें 'वीराना' की खौफनाक दास्तान

वीरानों में खो गई जैस्मिन, लौटी घर तो नकिता कर चुकी थी अपने वश में- पढ़ें 'वीराना' की दिल दहलाने वाली दास्तान
जानें जैस्मिन, नकिता और वीराना की खौफनाक दास्तान
नई दिल्ली:

एक हवेली. हवेली में रहने वाला ठाकुर. ठाकुर के परिवार के साथ एक खौफनाक हादसा. फिर एक ठाकुर की बेटी जैस्मिन गायब हो जाती है. फिर एक दिन वह एक रहस्यमय शख्स के साथ घर लौटती है. लेकिन जैस्मिन पर अब हावी हो चुकी होती है, नकीता. इस तरह घर में मच जाता है मौत का तांडव और रहस्यमय घटनाओं की आ जाती है बाढ़. खौफनाक चेहरे, दिल दहला देने वाली आवाजें, और आंखों से नींद का उड़ जाना. जी हां, हम रील लाइफ घटनाओं की बात कर रहे हैं, जो 'वीराना' में घटीं और जिन्हें आज तक नहीं भुलाया गया है. 

सस्ते में मिले मकान तो लेने से पहले सौ बार सोचना, नहीं तो हो सकता है विशाल-स्वाति जैसा हाल- पढ़ें दास्तान

हम बात कर रहे हैं 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'वीराना' की. इस हॉरर फिल्म को खूब पसंद किया गया था, और जैस्मिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना को आज भी याद किया जाता है. हालांकि इस फिल्म के बाद वह कभी किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं. 'वीराना' को रामसे ब्रदर्स श्याम रामसे और तुलसी रामसे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के कहानी भी रामसे ब्रदर्स ने ही लिखी है. फिल्म में जैस्मिन धुन्ना के अलावा हेमंत बिरजे, सुमित अग्रवाल, कुलभूषण खरबंदा, सतीश शाह, विजयेंद्र घाटगे, गुलशन ग्रोवर और रमा विज मुख्य किरदारों में नजर आए. 

रामसे ब्रदर्सन की बाकी फिल्मों की तरह 'वीराना' भी खौफनाक तस्वीरों, पुतलों और आवाजों का खूब इस्तेमाल किया गया. यही नहीं, फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का भी मजेदार छौंक देखने को मिला था. अगर बात फिल्म की हीरोइन जैस्मीन की करें तो उन्होंने 1979 में सरकारी मेहमान फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. 1984 में उनकी फिल्म डिवोर्स आई थी. लेकिन उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'वीराना' थी. इस तरह वीराना के बाद जैस्मिन की कोई फिल्म नहीं आई. 

आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Dhunna, Bollywood, Veerana, Horror Movie Veerana, Veerana Horror Movie, Ramsay Brothers, Tulsi Ramsay, Shyam Ramsay, Bollywood Horror Movies, Horror Films, Best Horror Movies Bollywood, Horror Movies Bollywood, Flop Horror Movies Bollywood. Best Comedy Horror Movies Bollywood, Hindi Horror Movies, Bollywood Horror Movies List, हॉरर, वीराना, हॉरर मूवी, हॉरर फिल्म, जैस्मिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com