विज्ञापन

BJP में शामिल हुए, लेकिन 24 घंटे बाद ही छोड़ दी पार्टी, शेखर सुमन ने अब बताई पार्टी छोड़ने की वजह

शेखर सुमन ने बीजेपी में शामिल होने और महज 24 घंटे बाद पार्टी छोड़ने को लेकर खुलकर बात की है. 'शेखर टुनाइट' के लॉन्च के दौरान उन्होंने अपने छोटे से राजनीतिक सफर को याद किया और कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

BJP में शामिल हुए, लेकिन 24 घंटे बाद ही छोड़ दी पार्टी, शेखर सुमन ने अब बताई पार्टी छोड़ने की वजह
BJP में एंट्री से लेकर 24 घंटे में एग्जिट तक, शेखर सुमन ने खोले राज
NDTV

ग्लैमर की दुनिया के सितारे जब राजनीति का रुख करते हैं, तो उनकी चर्चा लंबे समय तक होती है. लेकिन कुछ फैसले ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. शेखर सुमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. टीवी और फिल्मों का लोकप्रिय चेहरा रहे शेखर ने एक समय बीजेपी जॉइन की थी, लेकिन महज 24 घंटे बाद ही पार्टी छोड़ दी. अब सालों बाद उन्होंने बताया है कि आखिर उस वक्त ऐसा क्या हुआ था, जिसने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. हाल ही में 'शेखर टुनाइट' की लॉन्चिंग के दौरान शेखर सुमन ने हंसते हुए अपने राजनीतिक सफर को याद किया था. उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ 24 घंटे के लिए राजनेता बने थे और अपनी गलती समझते ही तुरंत पीछे हट गए थे. अब शेखर ने खुद बताया है कि उस फैसले के पीछे की असली वजह क्या थी.

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी के पति को एक्ट्रेस के अफेयर का था शक, करता था पिटाई, नजदीकी ने बताई हकीकत

जब लगा कि चारों तरफ से घिर गए हैं

इंडिय एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने कहा कि उस समय उनकी जिंदगी में कुछ ऐसे हालात बन गए थे, जिनकी वजह से उन्हें लगा कि वो एक मुश्किल मोड़ पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे उन्हें एक कोने में धकेल दिया गया हो. शेखर के मुताबिक, उसी दौर में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया. हालांकि ये कोई ऐसा फैसला नहीं था जिस पर उन्होंने लंबे समय तक सोच-विचार किया हो. उस समय के हालात ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया.

लेकिन 24 घंटे में ही समझ आ गई बात

बीजेपी जॉइन करने के बाद शेखर सुमन को जल्दी ही एहसास हो गया कि राजनीति की दुनिया उनके लिए नहीं बनी है. उन्होंने महसूस किया कि वो खुद को उस माहौल से जोड़ नहीं पा रहे हैं. यही वजह थी कि उन्होंने बिना ज्यादा देर किए पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया. शेखर का मानना है कि अगर किसी जगह आपका मन नहीं लग रहा है तो सिर्फ दिखावे के लिए वहां बने रहने का कोई मतलब नहीं है.

जब अटल जी ने रुकवाया था काफिला

दिलचस्प बात ये है कि राजनीति में ज्यादा समय तक नहीं टिकने वाले शेखर सुमन के कई बड़े नेताओं से अच्छे रिश्ते रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा एक यादगार किस्सा भी सुनाया था. शेखर के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान अटल जी ने उन्हें देखा तो अपना काफिला रुकवा दिया. वो गाड़ी से उतरे, उन्हें गले लगाया और कहा, "ये शो चलता रहना चाहिए. जब तुम मेरी नकल करते हो तो मैं सबसे ज्यादा हंसता हूं." शेखर ने बताया कि उस पल की रिकॉर्डिंग आज भी उनके पास है और वो उसे अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में गिनते हैं.

फिर चर्चा में आया पुराना किस्सा

एक समय शेखर सुमन का बीजेपी में जाना और फिर 24 घंटे के भीतर पार्टी छोड़ देना खूब चर्चा में रहा था. अब जब उन्होंने खुद उस फैसले के पीछे की वजह बताई है, तो ये पुराना किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Suman, Shekhar Tonite, Shekhar Tonite Episode, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com