विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

Jasleen Matharu ने दुल्हन की ड्रेस में दिखाया स्वैग, बोलीं- मैं चली ससुराल- देखें Video

सिंगर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. हालांकि, उन्होंने लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहने हुए हैं.

Jasleen Matharu ने दुल्हन की ड्रेस में दिखाया स्वैग, बोलीं- मैं चली ससुराल- देखें Video
जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) का वीडियो हुआ वायरल
  • जसलीन मथारू का वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन का लिवास पहन एक्ट्रेस ने दिखाया स्वैग
  • बोलीं- मैं चली ससुराल
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और सिंगर जसलीन मथारू  (Jasleen Matharu) ने टीवी के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन से खूब सुर्खियां बटोर थीं. हालांकि वो फिनाले की रेस में पिछड़ गई थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने नए-नए पोस्ट से सुर्खियां बटोरती हैं. जसलीन मथारू (Jasleen Matharu Video) की सोशल मीडिया पोस्ट कई बार खूब चर्चा में भी रहती हैं. हाल ही में जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. 


इस वीडियो में एक्ट्रेस जसलीन मथारू  (Jasleen Matharu) 'जा बेटी ससुराल तू जा (Ja Beti Sasural Tu Ja Song)' पर जबरदस्त अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. हालांकि, वीडियो में खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहने हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने रेड कलर का दुपट्टा भी ले रखा है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मैं चली ससुराल." जसलीन मथारू के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने 11 साल की उम्र में शास्त्रीय और पश्चिमी संगीत सीखना शुरू किया था और 16 साल की उम्र में उन्होंने इंटर कॉलेज गायन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला गायक का खिताब जीता. बता दें कि जसलीन मथारू उस समय एकदम सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो अनूप जलोटा (Anup Jalota) के साथ बिग बॉस 12 में जोड़ी बनाकर आई थीं. दोनों की दोस्ती को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे थे. लेकिन घर से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने कहा था कि वे सिर्फ शो के लिए जोड़ी बनकर आए थे. अनूप जलोटा ने अपनी दोस्ती को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों से इनकार कर दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasleen Matharu, Jasleen Matharu Video, Jasleen Matharu Video Viral, Jasleen Matharu Instagram, Jasleen Matharu In Dulhan Outfit, Anup Jalota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com