विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

जाह्नवी कपूर को देख टूट पड़े फैन्स, कोई लगा नाचने तो किसी ने पकड़ा हाथ- देखें वीडियो

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की कोई भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर पहुंच चुकी है.

जाह्नवी कपूर को देख टूट पड़े फैन्स, कोई लगा नाचने तो किसी ने पकड़ा हाथ- देखें वीडियो
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर
  • श्रीदेवी की बेटी हैं जाह्नवी कपूर
  • मराठी फिल्म के रीमेक से कर रही हैं डेब्यू
  • ईशान खट्टर हैं उनके हीरो
नई दिल्ली: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की कोई भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर पहुंच चुकी है. जाह्नवी जहां भी जाती हैं फैन्स की भीड़ उन्हें देखने के लिए टूट पड़ती है. ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब फैन्स की भीड़ जाह्नवी कपूर पर टूट पड़ी. वे बांद्रा के एक रेस्तरां से निकल रही थीं. तभी उनके नन्हे फैन्स की भीड़ वहां खड़ी उनका इंतजार कर रही थी. जाह्नवी जैसे ही रेस्तरां से बाहर निकली तो ये नन्हे फैन्स नाचने लगे, और एकदम से सबने उन्हें घेर लिया. यही नहीं कई बच्चों ने तो उनका हाथ तक पकड़ लिया. 

इस एक्ट्रेस को ऐसा पड़ा ‘नागिन का अटैक’, व्हीलचेयर पर ही ‘मैं नागिन तू सपेरा’ पर लगी थिरकने
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


जॉन अब्राहम का स्कूल टीचर पर आया था दिल, पापा को बताई थी ये बात

लेकिन जाह्नवी कपूर ने अपने चेहरे की मुस्कान नहीं छोड़ी और वे मुस्कराती रहीं. वैसे भी जाह्नवी कपूर मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और हर किसी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं. 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. करण जौहर के  धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो मिलकर फिल्म को बना रहे हैं. 

पाकिस्तान में ईद पर 'रेस 3' नहीं, शाहरुख की इस एक्ट्रेस की फिल्म होगी रिलीज

टिप्पणियां जाह्नवी की यह पहली फिल्म है, जबकि उनके को-स्टार ईशान खट्टर की पहली फिल्म ईरानी फिल्मकार माजित मजीदी की 'बियॉन्ड द क्लॉउड्स' है जो आज रिलीज हुई है. ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. 'धड़क' की शूटिंग पिछले साल 1 दिसंबर को  शुरू हुई थी. जाह्नवी ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है और ईशान खट्टर भी इश फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Sridevi Daughter, Dhadak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com