विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

डिजाइनर की पार्टी में हॉट बनकर पहुंचीं ये स्टार डॉटर्स, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सगाई की अंगूठी...

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स मंगलवार रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचें.

डिजाइनर की पार्टी में हॉट बनकर पहुंचीं ये स्टार डॉटर्स, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सगाई की अंगूठी...
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शामिल जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का 55वें जन्मदिन दिल्ली में मनाने के दो दिन बाद उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं. बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स मंगलवार रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे. मालूम हो कि, जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' के जरिए कर चुकी हैं. सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी. जबकि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी. मनीष मल्होत्रा द्वारा साझा की गई एक खास तस्वीर में वह और करण जौहर पॉपुलर स्टार डॉटर्स के साथ नजर आ रहे हैं. 

Video: श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर रो पड़ी...

देखें, पार्टी की तस्वीरें और वीडियो...
 
 
 
 

A post shared by Babu Prabha (@babu.prabha.7) on

 
अमिताभ बच्चन की नातिन ने ग्लैमरस लुक में ढाया कहर, फोटोशूट के बदले मिला ये इनाम...

मनीष अक्सर बी-टाउन स्टार्स के लिए पार्टी का आयोजन करते रहते हैं. इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद रहीं. सगाई की खबरों के बीच प्रियंका की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं. 

देखें, पार्टी की तस्वीरें...
 
 
 
 
 
 

(@realbollywoodhungama) on

 
WWE रेसलर ने सलमान खान को किया चैलेंज, हाथ से मोड़ा लोहे का पैन और फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video

काजोल, टाइगर श्रॉफ, करिश्मा कपूर, करण जौहर, भूमि पेडनेकर, रवीना टंडन, कियारा आडवाणी, समेत कई सेलेब्स पार्टी का हिस्सा बने.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Janhvi Kapoor, Ananya Pandey, Manish Malhotra Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com