विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

जान्हवी कपूर मुंबई के बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

जाह्नवी कपूर को हाल ही में मुंबई में जिम क्लास से निकलते हुए पपराज़ी ने रोका. उन्होंने उनसे एक पार्टी के लिए कहा, हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक घर खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी के पास अब शहर में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है फ्लैट है.

जान्हवी कपूर मुंबई के बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
जाह्नवी कपूर ने मुंबई के बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स
नई दिल्ली:

जाह्नवी कपूर को हाल ही में मुंबई में जिम क्लास से निकलते हुए पैपराजी ने रोका. उन्होंने उनसे एक पार्टी के लिए कहा, हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक घर खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर के पास अब शहर में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है फ्लैट है, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस क्लास से बाहर निकल रही हैं. जब एक कैमरापर्सन ने उनसे कहा, नई घर की पार्टी नहीं मिली हम लोगों को. ये गलत बात है.

एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, सीक्रेट था. आपने भांडा फोड़ दिया. कैमरापर्सन ने उन्हें जवाब दिया कि उनसे कुछ भी गुप्त नहीं रखा जा सकता है. इसके बाद वह अपनी कार में बैठ गईं.

स्क्वायर फीट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर ने मुंबई के बांद्रा में कुबेलिस्क बिल्डिंग में 8,669 वर्ग फुट के डुप्लेक्स खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो वर्षों में यह खरीदी गई उनकी दूसरी संपत्ति है. इसमें पहले और दूसरे फ्लोर के साथ ही खुला गार्डेन एरिया और एक स्विमिंग पूल है. इसके अलावा, कार पार्किंग एरिया भी है. रियल एस्टेट पोर्टल Indextap.com की रिपोर्ट के मुताबिक अपार्टमेंट अक्टूबर 2022 में खरीदा गया  था.

बा दें कि जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं. यह उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनकी पहली फिल्म थी. मिली की कहानी एक ऐसी लड़की की थी, जो गलती से एक फ्रीजर में बंद हो जाती है. यह मलयालम फिल्म हेलेन (2019) की हिंदी रीमेक थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Instagram, Janhvi Kapoor Films, Janhvi Kapoor Photos, Janhvi Kapoor Flat, Janhvi Kapoor Video Viral, Janhvi Kapoor New Movies, Janhvi Kapoor News, Janhvi Kapoor Pics, Janhvi Kapoor Upcoming Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com