विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2021

जैमी लीवर ने भाई जेस्सी के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर किया भांगड़ा स्टाइल में डांस...देखें वायरल Video

जैमी लीवर (Jamie Lever) का भाई जेस्सी लीवर (Jesse Lever) के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर भांगड़ा स्टाइल में डांस करते हुए यह वीडियो सामने आया है.

जैमी लीवर ने भाई जेस्सी के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर किया भांगड़ा स्टाइल में डांस...देखें वायरल Video
जैमी लीवर ने भाई जेस्सी के साथ किया जबरदस्त भांगड़ा
  • जैमी लीवर का वीडियो हुआ वायरल
  • भाई जेस्सी लीवर के साथ 'जलेबी बेबी' पर किया डांस
  • भांगड़ा स्टाइल में डांस करते दिखे भाई-बहन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) को भी कॉमेडी में महारथ हासिल है. वे कॉमेडी के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं. जॉनी लीवर जिस आसानी के साथ बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करते हैं, उसी तरह जैमी भी कई सितारों की एक्टिंग कर सभी को हैरानी में डाल देती हैं. अक्सर अपने कॉमेडी वीडियो से सभी को हंसाने वालीं जैमी लीवर का एक लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने भाई जेस्सी लीवर (Jesse Lever) के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

जैमी और जेस्सी लीवर का डांस वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को जैमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में जैमी भाई जेस्सी के साथ ‘जलेबी बेबी' गाने पर बड़े ही शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने भाई-बहन की इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि इन दिनों ट्रेंड कर रहे गाने पर दोनों भांगड़ा स्टाइल में डांस कर रहे हैं. जैमी लीवर (Jamie Lever Video) के इस डांस वीडियो को अब तक 53 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

फिल्मों में काम कर चुकी हैं जैमी लीवर

हाल ही में जैमी लीवर (Jamie Lever Dance Video) का एक और वीडियो खूब पसंद किया गया था, जिसमें वे अपने पिता जॉनी लीवर के साथ शिल्पा शेट्टी के गाने ‘चुरा के दिल मेरा 2.0' पर डांस करती हुई नजर आई थीं. बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन जैमी लीवर के करियर की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. वे 'किस किस को प्यार करूं' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में देखी जा चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamie Lever, Jesse Lever, Jamie Lever Video, Jamie Lever Dance Video, Jamie Lever Funny Video, Jesse Lever Video, Jalebi Baby Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com