विज्ञापन

34 करोड़ व्यूज वाला भोजपुरी सॉन्ग, पति को 'सिरदर्द' बताकर पत्नी ने कह दी दिल की बात, शिवानी सिंह की आवाज में हिट

भोजपुरी गाना जो अपने मजेदार बोल और पति-पत्नी की नोकझोंक वाली थीम की वजह से लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. यूट्यूब पर इस गाने को 34 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर इसकी रील्स लगातार वायरल होती रहती हैं.

34 करोड़ व्यूज वाला भोजपुरी सॉन्ग, पति को 'सिरदर्द' बताकर पत्नी ने कह दी दिल की बात, शिवानी सिंह की आवाज में हिट
पति-पत्नी की नोकझोंक पर बना ये भोजपुरी गाना हुआ सुपरहिट
Youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की बात करें तो उनका म्यूजिक और बोल इतने मजेदार होते हैं कि लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. कई गानें तो ऐसे होते हैं, जिसको सुनने के बाद लोग उसको गुनगुनाने लगते हैं. आज हम एक ऐसे ही मजेदार भोजपुरी गाने की बात करेंगे 'तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी' जो खास तौर पर मर्दों के लिए बना है. इस गाने को शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है और क्वीन टान्या ने अपने डांस से इस गाने पर लोगों को ध्यान खींचा है. इस गाने का संगीत और बोल इस तरह हैं कि आप इसको सुनने के बाद ना सिर्फ इसको गुनगाएंगे बल्कि आप इस पर खुद को डांस करने से भी नहीं रोक पाएंगे. 

शिवानी सिंह की आवाज और प्रिंस प्रियदर्शी के बोल ने जमाया रंग

'तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी' को खास बनाते हैं इसके बोल. गाने में पति-पत्नी के बीच होने वाली नोकझोंक को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वालों को ही नहीं बल्कि इसको पूरी तरह से न समझने वाले लोगों को भी खूब पसंद आता है. इस गाने को भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है. इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. इस गाने में पत्नी अपने पति से नाराज होकर कहती है कि वो उसके लिए सिरदर्द बन गया है. गाने में पति की कमाई, घर की जिम्मेदारियों के साथ पति-पत्नी को नोकझोंक को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. इस गाने की धुन भी ऐसी है कि इसे सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- 

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सुपरहिट गाना, हर शादी और पार्टी की बना हुआ है जान, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

मरद नाहीं, माथा के दरद हवा, राजा जी
छने-छने मारेला ताना, हो
घरे कइसे रही जनाना, हो? (जनाना, हो)
तू ही बतावा? (जनाना, हो)
तहरा ले नीमन तो सुखिये के बाटे
सुनर मिलल मरदाना, हो
जाड़ा में दरद वाला सरद हवा, राजा जी (सरद हवा, राजा जी)
उठ जाए लहर, अइसन हरद हवा, राजा जी
तू मरद नाहीं, माथा के दरद हवा, राजा जी
तू मरद नाहीं, माथा के दरद हवा, राजा जी
तू मरद नाहीं, माथा के... 

क्वीन टान्या के डांस ने वीडियो को बनाया खास

इस गाने में डांस आर्टिस्ट क्वीन टान्या नजर आती हैं. उनका डांस और एक्सप्रेशन गाने के बोलों के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं. इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा यूट्यूब पर इसके व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है. MTR-Dance Juction पर अपलोड इस गाने को अब तक 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर खूब रील्स बनती हैं, जो वायरल भी हुई हैं. ये गाना हर उस पति-पत्नी पर फिट बैठता है जिनकी आपस में घर की चीजों को लेकर के नोकझोंक चल रही होती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Song, Bhojpuri Songs, Ndtv Hindi, Hindi News, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com