विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2018

Takht: 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर ने साइन की दूसरी फिल्म, इन सुपरस्टार्स के साथ आएंगी नजर

Dhadak के बाद जाह्नवी ने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है. एक फिल्म पुरानी जाह्नवी 'तख्त' में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

Takht: 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर ने साइन की दूसरी फिल्म, इन सुपरस्टार्स के साथ आएंगी नजर
'तख्त' होगी जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म
नई दिल्ली: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म Dhadak हिट रही. फिल्म में जाह्नवी की जोड़ी ईशान खट्टर के साथ जमी और अपनी एक्टिंग के जरिए वह दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीतने में कामयाब रहीं. Dhadak के बाद जाह्नवी ने अपनी दूसरी फिल्म Takht साइन कर ली है. एक फिल्म पुरानी जाह्नवी इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्मकार करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त (Takht)' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे एक साथ दिखाई देंगे. फिल्म में भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी.

 हनीमून पर यह जरूरी चीज ले जाना भूल गए, तो बीवी ने यूं मारा ताना...

करण ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "मैं 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर जैसे मुख्य कलाकार के होने से बहुत उत्साहित और सम्मानित हूं."
इस एक्ट्रेस ने बताया नाक के बालों से होती है हार्ट में ब्लॉकेज, और कर दिया कुछ ये काम...देखें Video

'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रणवीर ने कहा, "वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं."
साल 2012 में करण द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं आलिया ने कहा, "जहां से शुरुआत की थी, वहीं वापस. अपनी जड़ों में. करण जौहर द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक फिल्म तख्त का हिस्सा बनकर बहुत उत्सुक हूं." एक ही जगह जाने की बार-बार जिद कर रहीं जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर ने किया नजर अंदाज; देखें Video

जाह्नवी कपूर ने फिल्म के लिए करण जौहर का शुक्रिया अदा किया. बता दें, 'तख्त' 2020 में रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Ranveer Singh, Takht, Kareena Kapoor, Karan Johar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com