विज्ञापन
This Article is From May 25, 2021

जैकलीन फर्नांडीस ने शेयर की लेटेस्ट Photo, बोलीं- आप किसी भी चीज से ऊपर उठ सकते हैं...

जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं. उनकी इन तस्वीरों को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

जैकलीन फर्नांडीस ने शेयर की लेटेस्ट Photo, बोलीं- आप किसी भी चीज से ऊपर उठ सकते हैं...
जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर
  • जैकलीन फर्नांडीस ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर
  • सोशल मीडिया पर हो रही खूब तरीफ
  • फिल्म राधे के गाने 'दिल दे दिया' में आई थीं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'राधे' में उनके स्पेशल सॉन्ग ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है. जिसके कारण जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) लाइमलाइट में हैं. जिसके बाद हाल ही में जैकलीन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. इससे पहले भी जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई थी. जिससे उन्हें खूब तारीफें भी मिली थी. 

जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. उनकी इन तस्वीरों को उनके फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं. उन्होंने इन फोटो में मल्टीकलर का एक खूबसूरत सा ड्रेस पहना है और लाइट मेकअप किया है. फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं. साथ ही फोटो में देखा जा सकता है कि, उनके चेहरे पर सूरज की किरणें पड़ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'आप किसी भी चीज से ऊपर उठ सकते हैं'. जैकलीन की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. जिसपर उनके फैन्स कमेंट कर उनकी तारीफें कर रहे हैं. किसी ने लिखा है 'सो ब्युटीफूल', तो किसी ने लिखा 'आपकी तस्वीरों ने मेरा दिन बना दिया'. उनकी इस पोस्ट पर अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं.  

बता दें, जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे' में एक सॉन्ग में नजर आई थीं. सलमान खान (Salman khan) के साथ उनके इस गाने ने खूब धमाल मचाया हुआ है. साथ ही अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले ही येलो फाउंडेशन की घोषणा की थी, जो कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए बनाई गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Photo Viral, Jacqueline Fernandez Instagram, Jacqueline Fernandez Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com