विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

'पानी पानी' सॉन्ग पर Jacqueline Fernandez का जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का यह लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

'पानी पानी' सॉन्ग पर Jacqueline Fernandez का जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
नई दिल्ली:

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इंडस्ट्री की बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं. कभी फिल्मों के जरिए तो कभी म्यूजिक वीडियो के जरिए वो सुर्खियों में बनी रहती हैं. जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का हाल ही में बादशाह (Badshah) संग 'पानी पानी' (Paani Paani) सॉन्ग रिलीज हुआ था. अब एक्ट्रेस ने इसी सॉन्ग पर डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Dance) के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस के डांसिंग मूव्स काफी कमाल के हैं. जैकलीन फर्नांडिस के साथ इस वीडियो में उनके फेवरेट कोरियोग्राफर भी दिख रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने कैप्शन के जरिए दी है. जैकलीन फर्नांडिस के इस डांस वीडियो की खास बात यह है कि महज एक घंटे में ही वीडियो को करीब 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी जैकलीन फर्नांडिस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द 'किक 2' में सलमान खान के साथ, 'भूत पुलिस', रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और बच्चन पांडे में नजर आएंगी. जैकलीन फर्नांडीज को हाउसफुल 3, रेस 3, ड्राइव, रॉय और ब्रदर्स जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है. वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स थ्रिलर मिसेज सीरियल किलर में देखी गई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Dance, Jacqueline Fernandez Dance Video, Jacqueline Fernandez Video, Jacqueline Fernandez Viral Video, Paani Paani Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com