विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2020

जैकलीन फर्नांडीस ने रेड लहंगे में किया डांस, बीट पर ठुमके लगाती दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video

जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के जन्मदिन पर एक उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेड लहंगे में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

जैकलीन फर्नांडीस ने रेड लहंगे में किया डांस, बीट पर ठुमके लगाती दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video
जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) ने रेड लहंगे में लगाए ठुमके
  • जैकलीन फर्नांडीस ने रेड लहंगे में किया जबरदस्त डांस
  • बीट पर ठुमके लगाती दिखीं एक्ट्रेस
  • जैकलीन फर्नांडीस का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) का आज 35वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं. जैकलीन फर्नांडीस के जन्मदिन पर एक उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेड लहंगे में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस का डांस और उनका अंदाज देखने लायक है. 

जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) अपने डांस वीडियो में रेड लहंगे में बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वहीं, सॉन्ग की हर बीट के साथ एक्ट्रेस के स्टेप भी खूब मैच कर रहे हैं. इसके साथ ही वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस के एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं. एक्ट्रेस के इस खास दिन पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां दीं. इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह जैकलीन के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं.  

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख मुख्य किरदार में नजर आए थे. हालांकि, उनको पहचान सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से मिली. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. बीते साल जैकलीन फर्नांडिस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव (Drive)' में नजर आई थीं. फिल्मों से इतर जैकलीन फर्नांडीस ने अपने गाने गेंदा फूल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस गाने में जैकलीन का अंदाज देखने लायक था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Video, Jacqueline Fernandez Dance Video, Hbd Jacqueline Fernandez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com