विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2022

पापा जावेद जाफरी की तरह टॉल, स्टाइलिश और खूबसूरत हैं बेटी अलाविया, PHOTOS देख फैन्स बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी (Alaviaa Jaaferi) काफी ग्लैमरस हैं. अलाविया अपने लुक्स के लिए काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं.

पापा जावेद जाफरी की तरह टॉल, स्टाइलिश और खूबसूरत हैं बेटी अलाविया, PHOTOS देख फैन्स बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !
बेहद ग्लैमरस हैं जावेद जाफरी की बेटी अलाविया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी (Alaviaa Jaaferi) काफी ग्लैमरस हैं. अलाविया अपने लुक्स के लिए काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. जी हां, जावेद जाफरी की एक बेटी भी हैं, जो लुक्स के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज अक्सर वायरल होती हैं. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि जावेद जाफरी के एक बेटे भी हैं और फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि बॉलीवुड में कदम रखने के बावजूद मीजान जाफरी ने उतनी सुर्खियां नहीं बटोरी, जितनी कहीं ज्यादा लाइमलाइट अलाविया फिल्मों में आए बगैर ले जा रही हैं. 

अलाविया (Alaviaa Jaaferi) ने हाल ही में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. अलाविया ने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में जहां उन्हें गाड़ी में बैठ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी फोटो में वे किसी स्टेडियम में नजर आ रही हैं. तीसरी फोटो फिर से अलाविया की एक सेल्फी है, जिसमें वे गॉगल्स के साथ पोज देते दिख रही हैं. कुल मिलाकर इन तीनों ही फोटो में अलाविया बहुत गॉर्जियस लग रही हैं. अलाविया की इन फोटोज पर फैन्स प्यार बरसा रहे हैं. 

बता दें, यह पहली बार नहीं ही जब अलाविया (Alaviaa Jaaferi) का इतना स्टनिंग अवतार देखने को मिला है. इस तरह की स्टाइलिश तस्वीरें वे अक्सर अपने इंस्टा हैंडल पर साझा करती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाई मीजान जाफरी के बाद अब अलाविया भी जल्द ही फिल्मों में कदम रख सकती हैं. अलाविया के फिल्मों में आने का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री कर रहे हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaaved Jaaferi, Jaaved Jaaferi Daughter, Jaaved Jaaferi Daughter Photos, Jaaved Jaaferi Daughter Alaviaa Jaaferi, Who Is Jaaved Jaaferi Daughter, Alaviaa Jaaferi, Alaviaa Jaaferi Photos, Alaviaa Jaaferi Instagram, जावेद जाफरी की बेटी, जावेद जाफरी की बेटी की फोटो, Jaaved Jaaferi Movies, Jaaved Jaaferi Career, Jaaved Jaaferi Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com