विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2022

इटैलियन दुल्हन ने सलमान-सुष्मिता के चुनरी-चुनरी गाने पर किया ऐसा डांस, गेस्ट भी लगे दुल्हन के साथ नाचने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इटैलियन दुल्हन बॉलीवुड गाने पर डांस करती दिख रही है. वह सलमान खान और सुष्मिता सेन का गाना आजा ना छुले मेरी चुनरी सनम पर डांस कर रही है.

इटैलियन दुल्हन ने सलमान-सुष्मिता के चुनरी-चुनरी गाने पर किया ऐसा डांस, गेस्ट भी लगे दुल्हन के साथ नाचने
इटैलियन दुल्हन ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड गाने और डांस सभी को पसंद होता है. देश ही नहीं दुनिया भर में बॉलीवुड गानों के लिए दीवानगी देखी जा सकती है. खासकर शादियों में तो बॉलीवुड गानों की धूम होती है. कई विदेशी शादियों में भी आप बॉलीवुड गानों पर लोगों को डांस करते हुए देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इटैलियन दुल्हन बॉलीवुड गाने पर डांस करती दिख रही है. वह सलमान खान और सुष्मिता सेन का गाना आजा ना छुले मेरी चुनरी सनम पर डांस करती दिख रही है.

वीडियो में दिख रहा है कि इस दुल्हन ने व्हाइट कलर का गाउन पहना है और वह दूल्हे का साथ आ रही है. सभी गेस्ट दोनों को देख रहे हैं. तभी दुल्हन अचानक डांस करने लगती हैं. वह पूरी मस्ती में डांस को एंजॉय कर रही है. उसे देख कर सभी गेस्ट भी आगे आ जाते हैं और क्या छोटे क्या बड़े सभी लगते हैं डांस करने. हालांकि यह वीडियो 2015 का है, लेकिन इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह वायरल हो रहा है.

बता दें कि यह गाना आजा ना छु ले मेरी चुनरी सनम सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. यह गाना फिल्म बीवी नंबर 1 का है. इस गाने को अनुराधा श्रीराम और सिंगर अभिजीत ने गाया है, जबकि इस गाने को म्यूजिक दिया है अनु मलिक ने. यह गाना सलमान के हिट नंबर्स में से एक है.    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Italian Bride, Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Bride Dance, Bride Dance After Marriage, Bride Dance During Vidai, Bride Dance For Groom Songs, Bride Dance Entry, Bride Dance Funny Video, Bride Dance In Front Of Baraat, Bride Dance Indian Wedding Viral Video, Bride Dance On Vidai, Bride Dance On Salman Khan Song, Salman Khan Sushmita Sen, Salman Khan Movies, Salman Khan Dance, Salman Khan Songs, Bride Groom Funny
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com