अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले ने बीते दिनों फैंस ही नहीं इंडस्ट्री के लोगों को भी हैरान कर दिया था. लेकिन हाल ही में संगीतकार इस्माइल दरबार ने बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के फैसले की तारीफ की है. उन्होंने सिंगर को “बहादुर” और “बुद्धिमान” बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने “बिजनेसमैन ब्रेन” का इस्तेमाल करके म्यूजिक लेबल्स के शोषण से बचने का साहसी कदम उठाया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट शेयर करके घोषणा की थी कि वे अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे.
अरिजीत सिंह के साथ काम ना करने का है अफसोस
इस्माइल दरबार ने सुभोजीत घोष के साथ बातचीत में अरिजीत सिंह के फैसले पर कहा, मुझे सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मुझे कभी उनके साथ गाना करने का मौका नहीं मिला. मुझे अपने लिए सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता था और उन्हें एक अलग लाइट में देखना चाहता था. वह भी अपने साथी म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसा ही स्टाइल फॉलो कर रहे थे. वह जो करते हैं उसमें अच्छे हैं, मैं अपने काम में अच्छा हूं. हम मिलकर कुछ अलग करते. इसी बात से मैं परेशान था."
ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह का आया नया गाना, यूलिया वंतूर के साथ गाया तेरे संग सॉन्ग, फैंस बोले- दिल को छू गया
अरिजीत सिंह को इस्माइल दरबार ने बताया बुद्धिमान
आगे उन्होंने कहा, लेकिन वह यह भी जानते थे कि हम सोशल मीडिया के दौर में हैं. अगर वह टीसीरीज के लिए गा रहे थे, तो यह वैसा ही है जैसे अगर वह उनके लिए गाते हैं तो लेबल को फायदा होगा. वह बिजनेसमैन ब्रेन के हुआ करते थे. मैं यह कहना चाहूंगा कि अरिजीत सिंह कोई मासूम और भोला व्यक्ति नहीं है. वह बुद्धिमान हैं. वह एक सिंगर के तौर पर जितने अच्छे हैं, उनका फैसला भी उतना ही समझदारी वाला था. मैं इस बात से खुश हूं कि अगर वह यह नहीं करना चाहते, तो उन्हें यह नहीं करना चाहिए."
अरिजीत सिंह के साथ काम करने के बारे में कही ये बात
आगे इस्माइल दरबार ने कहा, अरिजीत सिंह (लेबल) की वजह से बड़े नहीं हैं. वह आज जहां पर हैं वह अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद की वजह से हैं. अगर वह मेरे सामने आते हैं तो मैं उनसे अपने साथ एक आखिरी गाने के लिए पूछना चाहूंगा. लेकिन वो थोड़ा पागल है. नहीं गाएगा वो.
बता दें 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “हैलो. सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मैं सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं. मैं खुशी से घोषणा करता हूं कि अब से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर था.”
ये भी पढ़ें- मैं जानता हूं मेरा भाई अरिजीत क्यों सिंगिंग छोड़ रहा है... सिंगर पलाश सेन ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं