विज्ञापन

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद गाना गाते हुए घबराए अरिजीत सिंह,बोले- मैं बहुत नर्वस हूं

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में 27 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है.

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद गाना गाते हुए घबराए अरिजीत सिंह,बोले- मैं बहुत नर्वस हूं
प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद गाना गाते हुए घबराए अरिजीत सिंह

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में 27 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है. अब वे नई फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे, लेकिन अन्य तरह की संगीत रचनाओं में काम जारी रखेंगे. इस घोषणा के बाद उनके कुछ पहले से रिकॉर्डेड गाने रिलीज हुए हैं, और आने वाले दिनों में भी कुछ गाने आने वाले हैं.

स्टेज पर घबराए अरिजीत सिंह

संन्यास की खबर से उनके फैंस बहुत दुखी थे, लेकिन रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में अरिजीत ने सरप्राइज गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया. यह उनका संन्यास के बाद पहला स्टेज परफॉर्मेंस था. स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था. अनुष्का शंकर ने उन्हें स्टेज पर बुलाया, तो दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं. अरिजीत स्टेज पर आए और दर्शकों से कहा, "मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया." उनकी यह घबराहट वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

करीब 20 मिनट तक किया परफॉर्म

अरिजीत ने अनुष्का शंकर और परकशनिस्ट बिक्रम घोष के साथ करीब 20 मिनट का सेट परफॉर्म किया. उन्होंने रवींद्र शंकर द्वारा कंपोज्ड बंगाली गीत "माया भोरा राती" गाया, जो पहले लक्ष्मी शंकर ने गाया था. साथ ही अनुष्का के साथ "ट्रेसेस ऑफ यू" भी परफॉर्म किया. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अरिजीत की आवाज से उनके पिता का दुर्लभ गाना जीवंत हो उठा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arijit Singh, Singer Arijit Singh, Arijit Singh Retirement, Arijit Singh Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com