फाइल फोटो
मुंबई:
फ़िल्म 'पीकू' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल हुई है, बल्कि जबसे रिलीज़ हुई है तबसे इस किरदार को निभानेवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी खूब तारीफ हो रही है और यही वजह है कि परिणीति चोपड़ा को अब अफसोस हो रहा है फिल्म 'पीकू' का हिस्सा न बन पाने का।
दरअसल, निर्देशक शूजित सरकार 'पीकू' के किरदार के लिए दीपिका से पहले परिणीति के पास गए थे, मगर उस वक़्त परिणीति यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के एग्रीमेंट में बंधी थीं इसलिए परिणीति चाह कर भी इस भूमिका को नहीं निभा पाईं और ये रोल गया दीपिका के पास, जिसे सफलता के साथ-साथ सराहना भी मिल रही है।
परिणीति को मलाल होना लाज़मी भी है, क्योंकि न सिर्फ एक अच्छा किरदार और सफ़ल फ़िल्म का हिस्सा बनने से महरूम रह गईं, बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर भी नहीं कर पाई, जिसका सपना हर युवा कलाकार देखता है।
देखने वाली बात यह भी है कि तीन फिल्मों का एग्रीमेंट पूरा होने के बाद अब परिणीति के पास और कोई फिल्म नहीं है। वह इंतज़ार कर रही हैं नए ऑफर और नई कहानी का। खबर यह भी है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा उनके लिए फ़िल्म प्रोड्यूस करेंगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीकू, परिणीति चोपड़ा, Piku, Parineeti Chopra