सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जारी की यह तस्वीर.
- योग दिवस पर सोहा अली खान ने दिखाया बेबी बंप
- फोटोग्राफर्स के लिए नहीं खुद के लिए योग करें : सोहा अली खान
- बचपन से मेरा योग चल रहा है : अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली:
बॉलीवुड स्टार्स और फिटनेस का गहरा रिश्ता है. फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे आम जनता को फिट रहने के लिए अक्सर टिप्स देते रहते हैं. इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक योगासन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की है. बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, कंगना रनोट, शिल्पा शेट्टी ये वो सेलेब्स हैं, जिनकी योग करते हुए तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प तस्वीर एक्ट्रेस सोहा अली खान ने जारी की है, जिसमें जल्द ही मां बनने वाली सोहा अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं.
तस्वीर में सोहा ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है. उनकी आखें बंद हैं और बड़े प्यार से उन्होंने बेबी बंप को पकड़ रखा है. फोटो इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए सोहा ने लिखा, "इंटरनेशनल योग दिवस 2017 के मौके पर फोटोग्राफर्स के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए पोज करें. योग जिंदगी के लिए.." इस पोस्ट के जरिए सोहा उन सभी पर निशाना साध रही हैं, जो सिर्फ फोटोग्राफर्स को दिखाने के लिए योग कर रहे हैं.
एक अन्य तस्वीर में सोहा कह रही हैं कि कौन कहता है आप प्रेग्नेंसी के दौरान फिट नहीं रह सकते..
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर सूट-बूट पहने योग करते हुए एक तस्वीर जारी की है. योग दिवस के बारे में बिग बी लिखते हैं, "इंटरनेशनल योग दिवस आज है, लेकिन मेरा योग तो बचपन से चल रहा है और यह गुजरात टूरिज्म का दृश्य है!"
इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, अदा शर्मा और डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कठिन योगासन करते हुए शानदार तस्वीरें जारी की है.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)

T 2462 - International Yoga Day .. today .. lekin mera yoga DAY toh bachpan se chal raha hai .. aur ye toh Gujarat Tourisim ka drishya hai ! pic.twitter.com/C9Qs6Q2cBN
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 21, 2017
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर सूट-बूट पहने योग करते हुए एक तस्वीर जारी की है. योग दिवस के बारे में बिग बी लिखते हैं, "इंटरनेशनल योग दिवस आज है, लेकिन मेरा योग तो बचपन से चल रहा है और यह गुजरात टूरिज्म का दृश्य है!"
इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, अदा शर्मा और डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कठिन योगासन करते हुए शानदार तस्वीरें जारी की है.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yoga Day, International Yoga 2017, Bollywood Stars Yoga, World Yoga Day, Soha Ali Khan, Soha Ali Khan Baby Bump, Amitabh Bachchan, 21 June Yoga Day, Yoga Day 2017, Huma Qureshi, Celebrity Yoga