विज्ञापन

लॉर्ड्स में दिखा पटौदी नवाब का क्लासिक रॉयल लुक, जानें उनकी ओल्ड स्कूल टाई का क्या है खास कनेक्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए मैच के दौरान सैफ अली खान अपने क्लासिक और रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहे. उनकी ओल्ड वाइकहैमिस्ट टाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

लॉर्ड्स में दिखा पटौदी नवाब का क्लासिक रॉयल लुक,  जानें उनकी ओल्ड स्कूल टाई का क्या है खास कनेक्शन
Saif Ali khan
instagram

Saif alikhan Appears in Old Wykehamist tie    भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान जहां क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने शानदार और क्लासिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए। अपनी बेहतरीन फैशन सेंस के लिए मशहूर सैफ ने इस मौके पर ऐसा लुक चुना, जिसने स्टाइल और विरासत दोनों का खूबसूरत मेल पेश किया.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सैफ अली खान की टाई ने खींचा ध्यान

सैफ अली खान को मैच के दौरान एक एलिगेंट टेलर्ड सूट में देखा गया, जिसपर पहनी  उनकी टाई ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. क्योंकि पटौदी नवाब  के जरिए पहनी गई टाई सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं थी बल्कि एक  उनकी शाही विरासत की पहचान है. यह टाई ‘ओल्ड वाइकहैमिस्ट टाई' पहनी थी, जो इंग्लैंड के मश्हूर विनचेस्टर कॉलेज के पूर्व छात्रों की आधिकारिक टाई मानी जाती है.

‘ओल्ड स्कूल टाई' पहनने की परंपरा है बेहद खास

ब्रिटेन में ‘ओल्ड स्कूल टाई' पहनने की परंपरा बेहद खास मानी जाती है. जो उनके फेमस स्कूलों से जुड़े गौरव, इतिहास और परंपरा का अर्थ बताती है. यहां के प्रतिष्ठित स्कूलों और कॉलेजों के पूर्व छात्र अक्सर खास मौको पर इस तरह की टाई पहनकर अपने संस्थान के प्रति सम्मान और जुड़ाव को पेश करते हैं. ऐसे में लॉर्ड्स  के मैदान पर सैफ का यह फैशन काफी मायने रखता है.

पर्सनैलिटी में दिखती है विरासत और परंपरा

सैफ अली खान इंडस्ट्री में अपने क्लासिक फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं. पटौदी खानदान के नवाब होने के नाते, उनकी पर्सनैलिटी में विरासत और परंपरा साफ दिखती है, इसीलिए उनके फैशन चॉइस अक्सर किसी कहानी या कल्चरल कॉन्टेक्स्ट से जुड़े होते हैं, लॉर्ड्स में उनका लुक भी इसी अप्रोच को दिखाता था.

यह भी पढ़ें: भूमिका चावला बर्थडे: 'निर्जरा' से ज्यादा दर्दनाक है 'विंध्या' का सफर, रोल में डूबकर सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगती थीं एक्ट्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Lords, Bolly Wood News, Entertainmen News 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com