विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2023

Mr. India की नन्ही और मासूम टीना अब हो गई है बड़ी, PHOTOS देख कहेंगे- ये वही है?

अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर मिस्टर इंडिया की तो इस फिल्म का सतीश कौशिक भी अहम हिस्सा थे. वहीं टीना के रोल में हुजान ने भी फैंस के दिल में खास जगह बना ली थी.

Mr. India की नन्ही और मासूम टीना अब हो गई है बड़ी, PHOTOS देख कहेंगे- ये वही है?
इतनी बदल गई हैं मिस्टर इंडिया की ये छोटी बच्ची
नई दिल्ली:

अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. इसमें उनके अपोजिट दिवंगत श्रीदेवी और बच्चों की एक फौज नजर आई थी. यह फिल्म बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है. वहीं आज इस फिल्म में काम करने वाले सभी बच्चे बड़े हो गए हैं और अपने-अपने इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं. वैसे तो फिल्म में सभी बच्चों ने अच्छा काम किया था, लेकिन ‘टीना' का रोल निभाने वालीं हुजान खुदाजी के काम को लोगों ने काफी पसंद किया था और आज भी उनके काम की चर्चा फैंस के बीच होती रहती है.

हुजान खुदाजी वहीं चाइल्ड एक्टर हैं, जिसकी फिल्म में एक बम धमाके में मौत हो जाती है. नन्ही टीना की मासूमियत और डिंपल वाली स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया था. पर आपको बता दें हुजान खोदैजी अब काफी बड़ी और ग्लैमरस हो चुकी हैं.

51gbb4qg

हुजान की एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख लोग पहचान नहीं पा रहे कि ये वही नन्ही बच्ची है. आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर इंडिया में काम करने के बाद हुजान फिर दूसरी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं. खबरों की मानें तो वे मार्केटिंग फील्ड में नाम कमा रही हैं.

mjebbk1g

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुजान खुदाजी लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं. बेशक टीना यानी हुजान फिल्मों से दूर हो गई हों, लेकिन उनकी जादुई मुस्कान को लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं.

आपको बता दें कि हुजान की उम्र आज 41 साल है और वे दो प्यारी बेटियों की मां भी हैं, जिन्हें 6 साल की उम्र में सबसे पहले मिस्टर इंडिया में देखा गया था. वहीं बात करें अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर मिस्टर इंडिया की तो इस फिल्म का सतीश कौशिक भी अहम हिस्सा थे, जिनका हाल ही में कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है. हालांकि उनके निधन से बॉलीवुड सदमे में है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mr India, Mr India Actress, Mr India Cast, Anil Kapoor, Mr India Tina, Anil Kapoor Film, Anil Kapoor Co Star, Huzaan Khodaiji, Huzaan Khodaiji Transformation, Huzaan Khodaiji News, Huzaan Khodaiji Film, Huzaan Khodaiji Anil Kapoor, Bollywood News, Huzaan Khodaiji Pics, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com