विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2018

'सुपर 30' के डायरेक्टर बोले आनंद कुमार की कहानी 2 घंटे में दिखा पाना नामुमकिन...

Super 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर बायोपिक बना रहे फिल्म निर्देशक विकास बहल का मानना है कि आनंद के संघर्ष की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि इसे 2 घंटे की फिल्म में दिखा पाना संभव नहीं है.

'सुपर 30' के डायरेक्टर बोले आनंद कुमार की कहानी 2 घंटे में दिखा पाना नामुमकिन...
Super 30 में ऐसा होगा ऋतिक रोशन का लुक...
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार पर बायोपिक बना रहे फिल्म निर्देशक विकास बहल का मानना है कि आनंद के संघर्ष की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि इसे 2 घंटे की फिल्म में दिखा पाना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि दर्शकों को एक आम आदमी की शक्तिशाली कहानी देखना पसंद है, जो जुनून और ईमानदारी से असाधारण बन जाता है. 

Video: अपने ऐब्स देख बेकाबू होकर नाचीं ये एक्ट्रेस, बोली- आरती की थाली लेकर तैयार रहो...

विकास बहल ने कहा, "बायोपिक में निर्धन तथा वंचित वर्गो के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कहानी कही गई है. आनंद कुमार के कारण लोगों के जीवन में शिक्षा के कारण महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं और यही विषय फिल्म में सबसे प्रेरणादायक है." इस बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे ऋतिक रोशन के बारे में बहल का कहना है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने आनंद की कहानी में शक्तिशाली 'कंटेंट' को देखा.
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

विकास ने हाल के एक आलेख में कहा कि इस बायोपिक के माध्यम से आनंद कुमार से प्रभावित होकर अधिक से अधिक लोग उनके प्रयास का अनुकरण करने की कोशिश करेंगे. बहल का कहना है, "मैने विभिन पहलुओं पर आनंद कुमार के साथ कई सत्र किए हैं, जिससे बायोपिक में आनंद के जीवन का निचोड़ दिखाया जा सके. मैंने सुपर 30 के छात्रों से मुलाकात की है और यह एक अच्छा अनुभव रहा है."

इस एक्टर ने जब मांगा श्रद्धा कपूर का मोबाइल नंबर, मिला ये जवाब...; देखें Video 

'सुपर 30' निर्धन परिवार से आने वाले बच्चों को आईआईटी की तैयारी कराने के लिए चर्चित है. इस फिल्म में ऋतिक के अलावा विरेंद्र सक्सेना, मृदुल ठाकुर, ननदीश सिंह, पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super 30, Hrithik Roshan, Anand Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com