विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2022

16 साल के हुए ऋतिक रोशन के बेटे रेहान, सुजैन खान Video शेयर कर बोलीं- दुनिया की सबसे लकी मां हूं

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की 2000 में शादी हुई थी. हालांकि 14 साल बाद रिश्तों में उलझन बढ़ने से उनका तलाक हो गया था. हालांकि बच्चों को लेकर आज भी दोनों साथ खड़े नजर आते हैं.

16 साल के हुए ऋतिक रोशन के बेटे रेहान, सुजैन खान Video शेयर कर बोलीं- दुनिया की सबसे लकी मां हूं
16 साल के हुए ऋतिक के बेटे रेहान
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का भले ही तलाक हो गया हो, लेकिन उनके बीच एक कड़ी अब भी जुड़ी हुई है और वो है उनके दोनों बेटे रेहान और रिदान रोशन. ऋतिक और सुजैन के बेटे रेहान का आज 16वां जन्मदिन है. इस मौके पर मां सुजैन खान ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और बेटे के साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है. सुजैन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.

इस वीडियो में मां सुजैन बेटे रेहान के साथ नजर आ रही हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में रेहान अपने पिता ऋतिक रोशन के साथ तो कुछ में परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. सुजैन ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, 'रेहान तुम सच में मेरे आसमान के तारे हो, क्योंकि तुमने हमेशा मेरे रास्तों को रोशन किया है. मैं दुनिया की सबसे लकी मां हूं, क्योंकि तुमने मुझे चुना है'. सुजैन खान के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं सेलेब्स भी कमेंट कर रेहान को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आपके प्यारे बेटे को हैप्पी बर्थडे, बहुत सारा प्यार'.

बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान की 2000 में शादी हुई थी. हालांकि 14 साल बाद रिश्तों में उलझन बढ़ने से उनका तलाक हो गया. हालांकि बच्चों को लेकर आज भी दोनों साथ खड़े नजर आते हैं. पिछले साल भी रेहान का जन्मदिन दिन ऋतिक और सुजैन ने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया था. लॉकडाउन के दौरान भी कई बार सुजैन को ऋतिक के साथ देखा गया. यह बात तो साफ है कि दोनों अपने बच्चों का एक साथ मिलकर ख्याल रखते हैं और अपने माता-पिता होने के फर्ज को बखूबी निभा रहे हैं.

ये भी देखें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrehaan Roshan, Hrehaan Roshan Instagram, Hrehaan Roshan Birthday, Hridaan Roshan, Sussanne Khan, Hrithik Roshan, Sussanne Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com