विज्ञापन

पापा की तरह एक्टर नहीं, दादा के विरासत को आगे बढाएंगे ऋतिक रोशन बेटे रेहान रोशन, लॉन्च किया पहला गाना, मां सुजैन हुईं खुश

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा है. रेहान को प्यार से 'रे' कहा जाता है. उन्होंने अपने पहले सिंगल 'दिस हेवनली प्लेस' (This Heavenly Place) के साथ एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया है.

पापा की तरह एक्टर नहीं, दादा के विरासत को आगे बढाएंगे ऋतिक रोशन बेटे रेहान रोशन, लॉन्च किया पहला गाना, मां सुजैन हुईं खुश
दादा के विरासत को आगे बढाएंगे ऋतिक रोशन बेटे रेहान रोशन
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा है. रेहान को प्यार से 'रे' कहा जाता है. उन्होंने अपने पहले सिंगल 'दिस हेवनली प्लेस' (This Heavenly Place) के साथ एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया है. रेहान ने सिंगर-सॉन्गराइटर और गिटारिस्ट के तौर पर कई रोल प्ले किए हैं. इस गाने को सूडान ने प्रोड्यूस किया है और अंकुर तिवारी ने A&R का काम संभाला है. म्यूजिक वीडियो को ब्लैक-एंड-व्हाइट अकूस्टिक सेटअप के साथ सिंपल रखा गया है, ताकि रेहान की आवाज और म्यूजिक पर सबका ध्यान जाए.

यह भी पढ़ें-  प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कृति सेनन के विवादित ऐड पर दिया रिएक्शन, एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर कही ये बात

म्यूजिक वीडियो को परिवार से बहुत प्यार और तारीफ मिली. रेहान के पिता, ऋतिक रोशन ने वीडियो की एक झलक शेयर की और अपने बेटे पर भरोसा जताया. उन्होंने लिखा, रे, तुम जन्म से ही एक स्वाभाविक समझ के साथ आए हो. मुझे उस पर बहुत भरोसा है.  रिहान की मां, सुजैन खान भी रिहान की इस पहली बड़ी उपलब्धि पर खुश हुईं. उन्होंने लिखा, "बहुत भावुक हूं. तुम्हें बहुत प्यार करती हूं. "ऋतिक की गर्लफ्रेंड, सबा आजाद ने कहा, "बहुत सुंदर, रे. तुम पर बहुत गर्व है."

रिहान के दादा और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी कमेंट करके उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने लिखा, "रे, तुम पर बहुत गर्व है. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो."उनकी सबसे छोटी कजिन, पश्मीना रोशन भी इस जश्न में शामिल हुईं. “बहुत बढ़िया! बधाई हो, रे.”  म्यूजिक इंडस्ट्री में रिहान की एंट्री के साथ ही संगीत से जुड़ा उनके परिवार का पुराना नाता भी आगे बढ़ रहा है. उनके परदादा रोशन हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर थे, जबकि उनके ग्रैंड-अंकल राजेश रोशन ने भी कंपोजर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना... प्यार है' समेत कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया.

यह भी पढ़ें- अमिताभ -वहीदा का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग, बना भाई- बहन के प्यार का मिसाल, आज भी कर देता है इमोशनल, मुकेश की आवाज में अमर

बात करें रिहान के पिता ऋतिक रोशन की, तो उन्हें आखिरी बार अयान मुखर्जी की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' में देखा गया था, जो अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी. उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' में भी एक स्पेशल अपीयरेंस दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrehaan Roshan Age, Hrehaan Roshan Bollywood Debut, Hrehaan Roshan Instagram, Hrehaan Roshan Music, Hritik Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com