विज्ञापन

धुरंधर की राजनीति से सहमत नहीं हुए थे ऋतिक रोशन, अब धुरंधर 2 के ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, कहा- मार डाला

Hrithik Roshan reacts to dhurandhar 2 trailer : ऋतिक रोशन ने धुरंधर का रिव्यू करते वक्त रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई राजनीति पर असहमति जताई थी. 

धुरंधर की राजनीति से सहमत नहीं हुए थे ऋतिक रोशन, अब धुरंधर 2 के ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, कहा- मार डाला
धुरंधर 2 के ट्रेलर पर ऋतिक रोशन ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 का मचअवेटेड ट्रेलर 19 मार्च को रिलीज से पहले मेकर्स ने शेयर कर दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का धुआंधार एक्शन फैंस का दिल जीत रहा है. जबकि फिल्म का बैकग्राउंड काफी चर्चा में हैं. इसके चलते सोशल मीडिया के जरिए फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर आने के बाद तारीफ की है. 

ऋतिक रोशन ने की धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर की तारीफ

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, कहा था यह पर्सनल है. ट्रेलर आ गया है. सिर्फ 18 मार्च के लिए पेड प्रीव्यू की बुकिंग करे. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पाड़वा, उगादि और ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस ट्रेलर को शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में ऋतिक रोशन ने हार्ट, फायर और ताली बजाने वाली इमोजी के साथ लिखा, बहुत अच्छा. मार डाला. \

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- धुरंधर की राजनीति से सहमत नहीं थे ऋतिक रोशन, अब डायरेक्टर आदित्य धर का आया रिएक्शन, बोले- पार्ट 2 आ रहा है...

धुरंधर के बारे में ऋतिक रोशन ने कही थी ये बात

इससे पहले ऋतिक रोशन ने धुरंधर का रिव्यू किया था, जिसमें उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को लेकर अपना नजरिया शेयर किया और कहा कि वह फिल्म में दिखाई गई राजनीति से सहमत नहीं हैं. लेकिन उन्होंने फिल्म पसंद और देखते हुए नजा आया. इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, "मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो किसी भंवर में फंस जाते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं, उन्हें घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वह जो कहना चाहते हैं वह उनके अंदर से निकलकर स्क्रीन पर न आ जाए. धुरंधर इसका एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया. यह सिनेमा है. मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता, और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारियां उठानी चाहिए. फिर भी, मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर मुझे यह कितना पसंद आया और इससे मैंने क्या सीखा. कमाल है."

धुरंधर के बारे में 

5 दिसंबर को धुरंधर रिलीज हुई थी, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने 1300 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया था. 

ये भी पढे़ं- 'मैं इससे सहमत नहीं' रणवीर सिंह की धुरंधर में ऋतिक रोशन को क्या नहीं आया पसंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com