Dhurandhar 2 Us Advance Booking : रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन स्टारर एक्शन थ्रिलर स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' का आज 7 मार्च को दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार है. लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों को इतना बेचैन कर दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार तक नहीं हो रहा है. इधर, ट्रेलर के आने से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड्स बनाने शुरू कर दिए हैं. दरअसल, अमेरिका में ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी और अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है, तो दर्शकों में बेचैनी बढ़ गई है. बीती अमेरिका में 28 फरवरी से धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग जारी है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग में नए-नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं.
यूएस में एडवांस बुकिंग में धमाल
सैकनिल्क की मानें तो, धुरंधर 2 के प्रीमियर के लिए हुई एडवांस बुकिंग की कमाई 3 लाख यूएस डॉलर तक पहुंच चुकी है. प्रीमियर को मिलाकर फिल्म ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से 5 लाख डॉलर का कारोबार कर चुकी है. इंडियन रुपये में यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये है. अभी तक रणबीर कपूर की एनिमल यूएस ओपनिंग डे के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग करने वाली फिल्म है. एनिमल ने 1.2 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. लेकिन कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 आसानी से एनिमल का यह रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है. बता दें, आज ट्रेलर रिलीज होते ही भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है.
ट्रेलर ने मचाई तबाही
धुरंधर 2 द रिवेंज में इस बार और भी बड़ा धमाका होने जा रहा है. इसका उदाहरण रिलीज हुए ट्रेलर से मिल गया है. बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने जो क्रेज जनता में पैदा किया है और उसका सैलाब अब 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाला है. रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की धुरंधर 2 के ट्रेलर में झलक दिखाई दी है, लेकिन अक्षय खन्ना ट्रेलर में दूर-दूर तक नजर नहीं आए हैं. हो सकता है कि फिल्म में अक्षय खन्ना की सरप्राइंजिंग एंट्री से दर्शकों को चौंकाया जाए. खैर जो भी हो, लेकिन धुरंधर 2 के ट्रेलर ने माहौल तो बना दिया है और अब देखना होगा कि आदित्य दर फिल्म के दूसरे पार्ट को कितनी खूबसूरती से पेश करने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं