ऋतिक रोशन की मचअवेटेड फिल्म कृष 4 जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं पिछले काफी लंबे अरसे से चर्चा में है. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर कई बार कई तरह की अपडेट आईं और इस बार फिर एक अपडेट चर्चा में है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के विशाल बजट की वजह से फिल्म डिले होती जा रही है यानी कि टलती जा रही है. खबर है कि फिल्म का बजट करीब 700 करोड़ रुपये बैठ रहा है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने दावा किया है कि कृष 4 के लिए भारी बजट की जरूरत है लेकिन इसमें शामिल रिस्क के चलते कोई भी स्टूडियो 700 करोड़ रुपये का भारी इन्वेस्टमेंट करने को तैयार नहीं था.
शुरुआत में ऋतिक ने अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ आनंद को एक प्रोडक्शन पार्टनर हासिल करने का काम सौंपा था. क्योंकि आनंद एक प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़े थे. हालांकि मार्वल के बाद के बाद में समय में ये फिल्म कैसा करेगी और इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म को आए 10 साल से ज्यादा समय हो गया है. इन बातों ने स्टूडियो को कोई फैसला लेने को लेकर हिचकिचाहट में डाल दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसके चलते सिद्धार्थ आनंद और उनके बैनर मार्फ्लिक्स फिल्म्स ने डायरेक्टर करण मल्होत्रा के साथ इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए. ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन अब एक नई डील के लिए देशभर के अलग-अलग स्टूडियो के साथ एक्टिवली जुड़ रहे हैं. इस फिल्म के साथ एक नई प्रोडक्शन टीम के जुड़ने की भी खबरें हैं.
इस बीच मूवी टॉकीज ने साफ किया कि कृष 4 के लिए जरूरी नहीं कि 700 करोड़ रुपये का बजट हो, जो पहले की रिपोर्टों का खंडन करता है. हालांकि सिद्धार्थ आनंद और करण मल्होत्रा के जाने की खबर पर मुहर लग गई है.
ऋतिक की आने वाली फिल्म वॉर 2 के बॉक्स-ऑफिस पर हिट होने की उम्मीद के साथ, इंडस्ट्री के इंटरनल सोर्स का मानना है कि इसकी सक्सेस कृष 4 के फ्यूचर पर असर डाल सकती है. इसके साथ ही सही स्टूडियो का सपोर्ट हासिल करने में मदद कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं