विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी 32 साल बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म उस साल की मचअवेटेड फिल्म थी, जहां इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इस फिल्म में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ लीड किरदार में नजर आए थे. फिल्म में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर की लव केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई. फिल्म के गानों को दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. वह बॉलीवुड को काफी बड़ी फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म के अलावा विधु विनोद चोपड़ा सबसे ज्यादा पिछली रिलीज हुई फिल्म 12th फेल को लेकर सुर्खियों में आए थे. इस फिल्म की उन्होंने चंबल में शूटिंग की थी. क्योंकि फिल्म ऑफिसर मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित थी. डायरेक्टर ने एनडीटीवी से इंटरव्यू के दौरान चंबल की इस खास चीज के बारे में जिक्र किया.
पीठ पर दुनाली लेकर घूम रहे
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि जब हम फिल्म 12th फेल की शूटिंग कर रहे थे. उस वक्त लोग अपनी पीठ पर दुनाली लेकर घूम रहे थे. मैंने उन लोगों से पूछा कि यह चलती भी है क्या? फिर उन लोगों ने मेरे सामने वह दुनाली चलाकर दिखाई. इसलिए आपनी फिल्म के पहले सीन में दुनाली चलते हुए देखी है. वह सीन हमने उन लोगों को देखकर ही लिया. मैं कह सकता हूं कि मैं चंबल की दुनाली को बहुत याद करता हूं. जहां हमने फिल्म की शूटिंग की. वहां ज्यादातर लोग दुनाली लेकर ही घूमते हैं. डायरेक्टर ने आगे कहा कि अगर मेरे मन में आया तो मैं आगे चलकर चंबल के ऊपर फिल्म बनाऊंगा. मैं पहले से सोच कर कुछ भी नहीं चलता. डायरेक्टर ने आगे बताया कि मैं अफ्रीका में अपने दोस्तों के साथ था. सभी अपने आने वाले 5 सालों का टारगेट बता रहे थे. जब उन्होंने मुझसे पूछा तो मैंने कहा कि मुझे क्या पता कि मैं 5 साल तक जिउंगा या नहीं? मेरे दोस्त बहुत चिंता में आ गए और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हुआ? ऐसा क्यों कह रहे हो? तब मैंने उनको मजेदार तरीके से जवाब दिया कि मैं आज की शाम जीना चाहता हूं, 5 साल बाद का मैं क्यों सोचूं? आज की शाम इतनी अच्छी है, हम सब बातें कर रहे हैं.
विक्रांत को लेकर फिल्म
डायरेक्टर ने आगे कहा था कि फिल्म 12th फेल में विक्रांत को लेने का कारण था कि अगर उनकी जगह और कोई एक्टर होता तो शायद मैं यह फिल्म नहीं बना पाता. क्योंकि मैं अपनी फिल्म के लिए लगभग 1 साल रिहर्सल कराता हूं. उसके बाद फिल्म पर काम शुरू करता हूं. फिल्म शूट होने के 1 महीने पहले विक्रांत मेरे साथ चंबल गया था. जहां उन्होंने तेल लगाकर सूरज के सामने लेट कर अपनी स्किन जलाई थी. अगर उनकी जगह और कोई एक्टर होता तो शायद वह यह नहीं करता. हमको जिंदगी में खुश रहने के लिए गलत काम करने की जरूरत नहीं होती, हमको ऐसा ही एक्टर चाहिए था, जो असल जिंदगी में भी गलत काम नहीं करता और वह बहुत अच्छा कलाकार हैं. विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म ने सफलता के कई झंडे गाड़े थे और इस फिल्म को हर वर्ग के लोगों ने काफी पसंद किया. अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड लगभग 69 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. फिल्म विक्रांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई.
ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती का 33 साल पुराना रोमांटिक गाना, सावन के मौसम को बनाता है खुशनुमा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं