विज्ञापन

हनी सिंह ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्डूटेंड्टस का किया सपोर्ट, टाला अपना ये जरूरी काम, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दो

रैपर यो यो हनी सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई और विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने के बाद अपने आने वाले गाने 'मूनलाइट' का टीजर रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल दिया है.

हनी सिंह ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्डूटेंड्टस का किया सपोर्ट, टाला अपना ये जरूरी काम, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दो
हनी सिंह ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्डूटेंड्टस का किया सपोर्ट
NDTV

सोमवार को सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में युवाओं का विरोध मार्च हिंसक हो गया, जब दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी और बल प्रयोग किया. सोमवार के मार्च के बाद, कई मशहूर हस्तियां छात्रों के सपोर्ट में आगे आईं. रैपर यो यो हनी सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई और विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने के बाद अपने आने वाले गाने 'मूनलाइट' का टीजर रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. 

ये भी पढ़ें: पॉपुलैरिटी में प्रभास ने छोड़ा शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय की पीछे, बने 2026 के नंबर वन एक्टर

क्या बोले सनी सिंह

इससे पहले, हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि उनके नए गाने 'मूनलाइट' का टीजर मंगलवार को रिलीज होगा. लेकिन, जब विरोध प्रदर्शन तेज हो गया और लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की खबर आई, तो रैपर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और भारत के युवाओं के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, 'भारत के युवा अमर हैं.' एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने अपने गाने का टीजर टालने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, "देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को देखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' का टीजर कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं. भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें. जय हिंद.'

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदर्शन के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को कई छात्रों और सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च किया. वे NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा में गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों के लिए न्याय और शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की मांग कर रहे थे. सोमवार को छात्रों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज होने के बाद, कई मशहूर हस्तियां उनके सपोर्ट में आगे आईं. शबाना आजमी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मार्च किया. रितेश देशमुख, वीर दास, सोनाक्षी सिन्हा और कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट जताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Cockroach Janata Party, CJP Protest, CJP Protest Delhi Live, Honey Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com