विज्ञापन

Evil Dead Burn box office collection Day 5: वीकडे में धीमी रफ्तार, Monday आते ही कलेक्शन हुआ आधा, 3.30 करोड़ से की थी शुरुआत

45 साल पुरानी ईविल डेड फ्रेंचाइजी एक बार फिर नए चैप्टर के साथ लौट रही है. हफ्ते भर से सिनेमाघरों में अपना हॉरर दिखाने के बाद वीकडेज आते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है.

Evil Dead Burn box office collection Day 5: वीकडे में धीमी रफ्तार, Monday आते ही कलेक्शन हुआ आधा, 3.30 करोड़ से की थी शुरुआत
Evil dead burn Box office collection Day 5
website

Evil dead burn box office collection day 5: इन दिनों सिनेमाघरों में 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' सहित कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं. वही बीते शुक्रवार को इंडियन सिनेमाघरों में हॉरर मूवी 'ईविल डेड बर्न' (Evil dead burn) की एंट्री हुई थी, जिसने डर के साए को जिंदा रखते हुए बॉक्स ऑफिस (Box office) पर लोहे के चने चबाते हुए सॉलिड होल्ड दिखाया. हफ्ते की शुरूआत यानी सोमवार को जहां आम तौर पर बड़ी-बड़ी फिल्मों का कबाड़ा हो जाता है वही फिल्म ने सिर्फ 25% की गिरावट के साथ तगड़ी कमाई की है.

पांचवें दिन ईविल डेड बर्न' की हुई रफ्तार धीमी

Sacnilk वही फिल्म ड्रॉप के 4 दिन यानी 13 जुलाई को ईविल डेड बर्न' ने 3,824 शो से ₹2.10 करोड़ की कमाई करने के बाद, मंगलवार को फिल्म की कमाई और शो की संख्या, दोनों में ही भारी गिरावट देखी गई है, क्योंकि हफ्ते के दिनों में इसकी रफ्तार धीमी हो गई है.

पांचवें दिन तक, 'ईविल डेड राइज' 2,472 शो में चल रही है और आज यानी मंगलवार को इसने 1.21 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 18.90 करोड़ और कुल नेट कमाई 15.96 करोड़ हो गई है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की कमाई ने रिलीज के पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव दिखाया. ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत के बाद वीकेंड में कलेक्शन बढ़ा, लेकिन सोमवार-मंगलवार आते-आते गिरावट साफ नजर आई.

DayDay & Showsकलेक्शन
शुक्रवार ( Day 1)3,573 शो ₹3.30 करोड़
शनिवार( Day 2) 3,633 शो₹4.45 करोड़
रविवार ( Day 3) 3,948 शो4.90 करोड़
सोमवार( Day 4)3,824  शो₹2.10 करोड़
मंगलवार (Day 5)2,472 शो₹1.21 करोड़

5 दिन का टोटल

हफ्ते भर के आंकड़ों के जरिए नजर डाले तो ईविल डेड बर्न ने 15.96 करोड़ शुक्रवार को 3,573 शोज के साथ 3.30 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड में पकड़ बनाई. लेकिन शनिवार को 4.45 करोड़ और रविवार को 4.90 करोड़ के साथ पीक पर पहुंची, पर वर्किंग डे शुरू होते ही सोमवार से इसकी कलेक्शन में उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसके तहत 2.10 करोड़ और मंगलवार को 1.21 करोड़ रह गया.

अगली महामुकाबला क्रिस्टोफर नोलन से होगा

वही अब इस फिल्म का असल इम्तिहान दूसरे हफ्ते में शुरू होगा, क्योंकि सामने आ रही है क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटीड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey). इसके साथ ही देखना दिलचस्प होगा कि भूतिया हवेली नोलन के स्पेस-टाइम चक्रव्यूह के सामने टिक पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: 45 साल से लोगों को डरा रही हॉरर फ्रेंचाइजी, अब धमाल 4 के शोर में की बंपर ओपनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Evil Dead Burn, Horror Movie, Box Office Collection Day 5, Hollywood Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com