kaalo Movie: राजस्थान हमेशा से बॉलिवुड की पहली पसंद बना हुआ है. रोमांस से लेकर हॉरर फिल्मों तक की शूटिंग के लिए यहां बेस्ट लोकेशन मिलती है. मरूधरा का जैसलमेर भी ऐसे ही जिलों में से एक जिला है जहां रोमांटिक फिल्मों के साथ साथ हॉरर फिल्मो की शूटिंग की गई है जिसे क्रू मेंबर्स तक के होश उड़ा के रख दिए थे. 26 साल पहले स्वर्ण नगरी में स्थित कुलधरा (Kuldhara) गांव में 2010 में एक फिल्म कालो (Kaalo) की शूटिंग हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह फ्लॉप रही लेकिन इस फिल्म के हर फ्रेम में दर्शकों के दिल में दहशत भर गई थी.
200 से अधिक सालों से पड़ा है विरान
जैसलमेर का कुलधरा गांव 200 से अधिक सालों से वीरान पड़ा है. कहा जाता है कि पालीवाल ब्राह्मणों ने एक दुष्ट दीवान से अपनी बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए इस गांव को एक ही रात में खाली कर दिया था और जाते-जाते यह श्राप दिया था कि यहां फिर कभी कोई नहीं बस पाएगा. फिल्म निर्माताओं ने इसी डरावनी लोककथा और वीरान रेगिस्तान की सुनसान खामोशी का इस्तेमाल अपनी सस्पेंस-हॉरर फिल्म में किया.
अमर होने के लिए बच्चियों की बलि देती थी कालो चुड़ैल
फिल्म में 'कालो चुड़ैल का आतंक दिखाया गया है, जो अमर होने के लिए छोटी बच्चियों की बलि देती थी. फिल्म में बताया गया था कि 18वीं शताब्दी में जैसलमेर के पास कुलभाटा गांव में कालो नाम की एक डायन रहती थी जो युवतियों और बच्चियों को उठा लेती थी। तंग आकर ग्रामीणों ने उसे मारकर रेगिस्तान में दफना दिया था. लेकिन उसके जीवित होने के खौफ से लोग रातों-रात पूरा गाँव खाली कर गए, जो आज भी वीरान माना जाता है.
देखें कालो मूवी का रोंगटें खड़े करने वाला ट्रेलर
शूटिंग के दौरान सेट पर महसूस हुआ था अजीब खौफ
एक इंटर्व्यू में फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स ने कई अजीबोगरीब वाकयों का जिक्र किया था. जिसमें उन्होने बताया था कि शूटिंग के दौरान कई बार कैमरे अचानक बंद हो जाते थे और अजीब सी आवाजें सुनाई देती थीं. कड़कड़ाती धूप में भी सन्नाटे का वो माहौल ऐसा था कि क्रू मेंबर्स ढलते सूरज के साथ ही सेट छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते थे.
कालो को फिल्म में देखते ही डर के मारे हो जाती थी आंखें बंद
फिल्म में डायन 'कालो' का जब-जब स्क्रीन पर अपीयरेंस होता है, बैकग्राउंड म्यूजिक और वीरान खंडहरों की लोकेशन देखकर दर्शकों की आंखें डर के मारे खुद-ब-खुद बंद हो जाती हैं. वह जब भी बच्ची के सामने आती या किसी को अपना शिकार बनाती तो डर के मारे आंखे बंद हो जाती .आज भी फिल्म को यू ट्यूब पर देखा जा सकता है, और अगर डर को अंदर तक फील करना चाहते हो तो लाइट बंद कर जरूर देखना.
यह भी पढ़े: सुजॉय घोष की 'कहानी 3' से विद्या बालन आउट? सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में हुई यामी गौतम की एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं