विज्ञापन

भारत के सिनेमाघरों में धुरंधर पर भारी पड़ा स्पाइडर-मैन, वीडियो में सुपरहीरो का वेलकम देख कहेंगे रणवीर, सलमान, शाहरुख, आमिर सब फीके

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे दुनियाभर में 10,000 करोड़ रुपये के कलेक्शन की ओर कदमताल कर रही है तो भारत मे भी इसने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन सिनेमाघरों में इस जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके आगे रणवीर, सलमान और शाहरुख भी फेल.

भारत के सिनेमाघरों में धुरंधर पर भारी पड़ा स्पाइडर-मैन, वीडियो में सुपरहीरो का वेलकम देख कहेंगे रणवीर, सलमान, शाहरुख, आमिर सब फीके
स्पाइडर मैन का सिनेमाघरों में धमाकेदार क्रेज, बॉलीवुड सुपरस्टार भी लगेंगे फीके
Social Media
नई दिल्ली:

भारत के सिनेमाघरों में इन दिनों एक ऐसी धूम मची हुई है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे भी फीके पड़ गए लगते हैं. टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज होते ही देशभर के थिएटर्स में ऐसा क्रेज पैदा कर दिया है कि रणवीर सिंह की धुरंधर, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसी फिल्मों के वेलकम सीन भी अब याद नहीं आते. वैसे भी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10,000 करोड़ की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

हैदराबाद में चला स्पाइडर मैन का जादू

हैदराबाद के एक सिनेमाघर में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के दौरान जो नजारा देखने को मिला, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फैंस थिएटर के अंदर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. रंग-बिरंगी पट्टियां, स्पाइडर-मैन के पोस्टर्स से सजा हॉल, जोर-जोर से चीखते-चिल्लाते युवा और बच्चे, और हर तरफ सुपरहीरो के नाम के नारे. इतना जोश और इतनी भीड़ देखकर लगता है जैसे कोई बड़ा भारतीय सुपरस्टार अपनी फिल्म का प्रीमियर कर रहा हो.

दुनियाभर में गूंज रहा 'स्पाइडर मैन, स्पाइडर मैन...'

बॉक्स ऑफिस पर भी स्पाइडर-मैन ने रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है. फिल्म ने अपने पहले दिन ही करीब 61 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ हॉलीवुड फिल्मों का सबसे बड़ा ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह आंकड़ा 'एवेंजर्स: एंडगेम' के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया. चार दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 309 करोड़ रुपये है. जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए भारत में ऐतिहासिक है. 

हालांकि रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का ओपनिंग वीकेंड इससे कहीं ज्यादा बड़ा था, लेकिन स्पाइडर-मैन की बात अलग है. यह विदेशी सुपरहीरो फिल्म है, फिर भी भारतीय दर्शकों ने इसे इतनी मजबूती से अपनाया कि कई घरेलू ब्लॉकबस्टर्स की याद ताजा हो गई.

खास बात यह है कि फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है. हैदराबाद जैसे शहरों में तेलुगु और अंग्रेजी वर्जन का क्रेज जबरदस्त देखने को मिल रहा है. मल्टीप्लेक्स चेन ने भी फिल्म को भारी शो दिए. कुछ थिएटर्स में 70-80 प्रतिशत स्लॉट सिर्फ स्पाइडर-मैन को दिए गए.

भारत में 5000 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

सोनी पिक्चर्स ने फिल्म को भारत में 5,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है. मार्केटिंग कैंपेन भी इतना जोरदार रहा कि रिलीज से हफ्तों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी.

कुल मिलाकर, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी, विजुअल्स और भावनात्मक कनेक्शन के साथ कोई भी फिल्म भारतीय दर्शकों का दिल जीत सकती है. चाहे वह बॉलीवुड हो या हॉलीवुड. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Movie, Spider Man Brand New Day, Spider Man Box Office Collection, Hollywood, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com