विज्ञापन

Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: 45 साल से लोगों को डरा रही हॉरर फ्रेंचाइजी, अब धमाल 4 के शोर में की बंपर ओपनिंग

45 साल पुरानी ईविल डेड फ्रेंचाइजी एक बार फिर नए चैप्टर के साथ लौट रही है. 'ईविल डेड बर्न' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 1981 से शुरू हुई इस हॉरर सीरीज में एक बार फिर नेक्रोनोमिकॉन और डेडाइट्स का खौफ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.

Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: 45 साल से लोगों को डरा रही हॉरर फ्रेंचाइजी, अब धमाल 4 के शोर में की बंपर ओपनिंग
45 साल से लोगों को डरा रही है ये हॉरर फ्रेंचाइजी, रिलीज होते ही की बंपर ओपनिंग
नई दिल्ली:

हॉरर फिल्मों का नाम आते ही कुछ ऐसी सीरीज याद आती हैं. जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को डराया है. उन्हीं में से एक है ईविल डेड फ्रेंचाइजी, जिसने पिछले 45 साल में अपनी अलग पहचान बनाई है. सुनसान जंगल, एक पुराना केबिन, रहस्यमयी किताब, डरावने डेडाइट्स और खून जमा देने वाले सीन्स इस सीरीज की सबसे बड़ी पहचान रहे हैं. अब इस हफ्ते इसका नया चैप्टर सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. वहीं धमाल 4 की चर्चा के बीच फिल्म ने अच्छी ओपनिंग अपने नाम की है. 

ईविल डेड का बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ईविल डेड ने पहले दिन 3.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 3.74 करोड़ कमाई हासिल की है.  वहीं धमाल 4 ने पहले दिन 13.75 करोड़ का नेट कलेक्शन, 16.50 करोड़ इंडिया ग्रॉस और 21.50 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- आरडी बर्मन का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

1981 से 2026 तक ऐसा रहा ईविल डेड का सफर

ईविल डेड फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 1981 में रिलीज हुई 'द ईविल डेड' से हुई थी. सैम राइमी की इस फिल्म ने कम बजट में ऐसा डर पैदा किया कि ये हॉरर सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने लगी. इसके बाद 1987 में 'ईविल डेड 2' आई. जिसने पहले से ज्यादा डर और डार्क कॉमेडी का कॉम्बो पेश किया. फिर 1992 में 'आर्मी ऑफ डार्कनेस' रिलीज हुई. जिसने कहानी को एक अलग दिशा दी और ऐश विलियम्स को हॉरर का आइकॉनिक किरदार बना दिया.

करीब दो दशक बाद 2013 में इस फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में रीबूट किया गया. फिल्म में नए किरदार थे, लेकिन डर का लेवल पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक था. इसके बाद 2023 में 'ईविल डेड राइज' रिलीज हुई. जिसने जंगल के केबिन से हटकर शहर के अपार्टमेंट में खौफ का माहौल बनाया. हर फिल्म की कहानी अलग रही, लेकिन एक चीज हर बार कॉमन रही. वो थी नेक्रोनोमिकॉन, यानी वो रहस्यमयी किताब, जिसे खोलते ही डेडाइट्स का आतंक शुरू हो जाता है.

अब 'ईविल डेड बर्न' से लौटा नया खौफ

इस हफ्ते फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर 'ईविल डेड बर्न' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशनल पोस्ट में पूरी फ्रेंचाइजी की टाइमलाइन शेयर की गई है. जिसमें 1981 से लेकर 2026 तक का सफर दिखाया गया है. पोस्ट के कैप्शन में कहा गया है कि पीढ़ियां बदल गईं, किरदार बदल गए और कहानियां भी नई होती गईं. लेकिन एक बात कभी नहीं बदली. जब नेक्रोनोमिकॉन सामने आती है, तब कोई भी सेफ नहीं रहता. यही बात ईविल डेड फ्रेंचाइजी को बाकी हॉरर फिल्मों से अलग बनाती है. यहां सिर्फ भूतों से नहीं, बल्कि एक ऐसी बुरी ताकत से सामना होता है जो इंसानों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें खूंखार डेडाइट्स में बदल देती है. यही वजह है कि इस सीरीज की हर नई फिल्म का इंतजार दुनियाभर के हॉरर फैंस बेसब्री से करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Evil Dead Burn, Horror Movie, Bollywood, Dhamaal 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com