हिंदी सिनेमा में एक जैसी कहानियों का चलन रहा है. कई फिल्में बिल्कुल हुबहू मिलती-जुलती बनी हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्में चली भी हैं. एक ही तरह की स्टोरी और कभी-कभी को म्यूजिक भी काफी मिलता-जुलता होता है. लेकिन 90 के दशक में तीन डायरेक्टर्स ने एक बड़ी गलती कर दी थी. इन डायरेक्टर्स ने एक ही प्लॉट पर फिल्म बनाया और एक ही दिन इसे रिलीज भी कर दिया. इनमें से एक फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिल गया. आइए जानते हैं कि वो तीनों फिल्मों कौन सी हैं और इनमें कौन-कौन से एक्टर्स थे.
एक ही दिन रिलीज हुई तीनों फिल्में
5 जुलाई 1990 को विनोद खन्ना की फिल्म जुर्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री और संगीता बिजलानी भी थीं. फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और कहानी सलीम खान ने लिखी थी. ठीक उसी दिन सिनेमाघरों में अवतार भोगल की फिल्म 'हार जीत' रिलीज हुई थी. इसमें कबीर बेदी, फराह नाज और माधवी लीड रोल में थे. इन दोनों फिल्मों के अलावा जुलाई में उसी दिन पर एक मराठी फिल्म भी रिलीज हुई, जिसका नाम था, 'कड़त-नकड़त'. इस मराठी फिल्म में विक्रम गोखले, अशोक सराफ लीड रोल में थे. 'कड़त-नकड़त' को नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था.
कहानी थी सेम टू सेम
विनोद खन्ना की फिल्म जुर्म की कहानी एक ऐसे परिवार की थी, जो बेहद खुशहाल था. एक पुलिस अधिकारी जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जीता है. पुलिसवाला मुश्किलों में फंसी एक दूसरी महिला की बचाने के लिए जाता है, लेकिन उसका उस औरत के साथ अफेयर हो जाता है. जब ये बात उसकी पत्नी को मालूम होती है तो वह बच्चों के साथ घर छोड़ देती है. इस तरह उनका हंसता-खेलता परिवार बिखर जाता है. परिवार कैसे फिर से एक साथ आता है, ये ही फिल्म की कहानी है.
कबीर बेदी की फिल्म 'हार जीत' की कहानी भी बिल्कुल सेम है. जुर्म में जहां विनोद खन्ना एक पुलिस ऑफिसर बने हैं, तो वहीं कबीर बेदी हार-जीत में आर्मी ऑफिसर बनें नजर आते हैं. वहीं मराठी फिल्म 'कड़त-नकड़त' की भी यही कहानी है.
इस इंग्लिश फिल्म से इंस्पायर थी स्टोरी
जुर्म और हार-जीत दोनों ही फिल्म की कहानी एक हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर थीं. इस इंग्लिश फिल्म का नाम था Some One To Watch Over Me. वहीं मराठी फिल्म 'कड़त-नकड़त' की कहानी शकुंतला गोकटे की नॉवेल 'शून्याची' व्यथा से उठाई गई थी. मराठी फिल्म 'कड़त-नकड़त' सुपरहिट रही और इसे नेशनल अवार्ड भी मिला. जबकि विनोद खन्ना फिल्म जुर्म ने भले ही शुरुआत धीमी की लेकिन बाद में फिल्म हिट रही. लेकिन कबीर बेदी की फिल्म हार-जीत को उतनी सफलता नहीं मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं