विज्ञापन

56 साल पहले आया वो गाना, जिसे 3 सिंगर ने किया रिकॉर्ड, किशोर कुमार की आवाज को टक्कर नहीं दे पाए आशा-रफी, बन गया सुपरहिट

‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ को पहले मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने रिकॉर्ड किया था, लेकिन किशोर कुमार की मस्ती भरी आवाज ने इसे अमर बना दिया.

56 साल पहले आया वो गाना, जिसे 3 सिंगर ने किया रिकॉर्ड, किशोर कुमार की आवाज को टक्कर नहीं दे पाए आशा-रफी, बन गया सुपरहिट
इस फेमस गाने के बने थे तीन वर्जन

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में कई ऐसे गीत बने, जो सिर्फ अपनी धुन या बोलों की वजह से ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े दिलचस्प किस्सों के कारण भी याद किए जाते हैं. ऐसे ही एक गीत के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आज हम आपको जिस गीत के बारे में बताने जा रहे हैं उसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया और यह गाना किशोर कुमार की आवाज में हिट हुआ. हम बात कर रहे हैं साल 1971 में आई फिल्म अंदाज की. मोहम्मद रफी, आशा भोसले और किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायकों ने इस फिल्म के गाने में अपनी आवाज दी, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि किशोर कुमार का वर्जन सबसे ज्यादा फेमस बन गया? आइए जानते हैं इस यादगार गीत से जुड़ी दिलचस्प कहानी.

तीन दिग्गज गायकों ने दी थी आवाज

1971 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म का सबसे फेमस गीत 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' म्यूजिक लवर्स के बीच आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. इस गीत को मोहम्मद रफी, आशा भोसले और किशोर कुमार ने अलग-अलग वर्जन में रिकॉर्ड किया था.

मोहम्मद रफी और आशा भोसले का वर्जन

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जाता है कि इस गीत का पहला वर्जन मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि, प्रोड्यूसर्स और संगीतकारों को लगा कि गीत में अभी उस एनर्जी और बेफिक्री का एहसास पूरी तरह नहीं आ पाया है, जिसकी फिल्म  को जरूरत थी.

फिर आया किशोर कुमार का जादू

इसके बाद यह गीत किशोर कुमार के पास पहुंचा. कहा जाता है कि उन्होंने बिना किसी लंबी तैयारी के अपने खास अंदाज में इसे रिकॉर्ड कर दिया. उनकी मस्ती भरी योडलिंग, बेफिक्र गायकी ने इस गीत में नई जान डाल दी. फिल्म में मोटरसाइकिल चलाते हुए राजेश खन्ना पर फिल्माया गया यह गीत देखते ही देखते दर्शकों का पसंदीदा बन गया और किशोर कुमार का वर्जन इसकी पहचान बन गया.

किसने लिखे थे इस गीत के बोल

इस सदाबहार गीत का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी ने लिखे थे. बाद में हसरत जयपुरी को इस गीत के लिए फिल्मफेयर बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें: जब 'गदर' के लिए 24 घंटे चलते थे थिएटर, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नाम किया था अनोखा रिकॉर्ड




 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Andaz 1971, Rajesh Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com