विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का आया रिएक्शन, बोलीं- भाड़े के दंगाई...

मौजपुर और भजनपुरा के कई इलाकों में झड़पें हुई हैं और कई गाड़ियों को भी आगे के हवाले कर दिया है. बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) के बाद अब एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने भी ट्वीट किया है.

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का आया रिएक्शन, बोलीं- भाड़े के दंगाई...
दिल्ली हिंसा पर सयानी गुप्ता ने किया ट्वीट
  • दिल्ली के मौजपुर और भजनपुरा में हिंसा
  • बॉलीवुड सितारे कर रहे ट्वीट
  • सयानी गुप्ता ने कही यह बात
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में माहौल गर्मा गया है और उत्तरपूर्व दिल्ली में हिंसा (Delhi Violence) हो रही है. मौजपुर और भजनपुरा के कई इलाकों में झड़पें हुई हैं और कई गाड़ियों को भी आगे के हवाले कर दिया है. बॉलीवुड के सितारे लगातार इन हालात को लेकर अपनी राय रख रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) के बाद अब एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने भी ट्वीट किया है. बॉलीवुड के यह सितारे दिल्ली की हिंसा को लेकर चिंता जता रहे हैं.  

बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है, 'भाड़े के दंगाई...गुजरात मॉडल...हाउडी मोदी...' इस तरह सयानी गुप्ता ने दिल्ली हिंसा को लेकर अपनी राय रखी है. सयानी गुप्ता का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी झड़पें हुई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल रतनलाल की मौत हो गई. वहीं, शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा घायल हो गए. रतनलाल गोकुलपुरी थाने में तैनात थे. हालात बेकाबू होने पर घटनास्थल पर अर्द्धसैनिक बल को बुलाया गया है. दिल्ली में हो रही इस हिंसा (Delhi Violence) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्वीट आ रहे हैं और बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे लेकर अपना रिएक्शन दे रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sayani Gupta, Sayani Gupta Twitter Reaction, Delhi Violence, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com