हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. वो तब से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने पूरे लॉकडाउन के दौरान लगातार वीडियो और फोटो से अपने फैन्स सो अपडेट रखा है. हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपने फोटोशूट की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस दौरान वो जीन्स और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने अपने बाल भी छोटे करा रखे हैं. हिना खान (Hina Khan Photo) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हिना खान (Hina Khan) के फोटोशूट को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "मैं जैसे खुद को पसंद करती हूं वैसे भी मैं अपनी कॉफी को भी पसंद करती हूं. आपके लिए डार्क बिटर और खूब हॉट." कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाल लहंगा पहनकर बहुत ही कमाल अंदाज में डांस करती दिखी थीं. इस दौरान हिना खान ब्राइडल लहंगे में नजर आई थीं.
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं