विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स किए पूरे, फैमिली के साथ केक कटिंग करके किया सेलिब्रेट

हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में फैमिली और बॉयफ्रेंड के साथ इस खुशी पर सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स किए पूरे, फैमिली के साथ केक कटिंग करके किया सेलिब्रेट
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स किए पूरे
  • हिना खान के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हुए पूरे
  • हिना खान ने शेयर किया VIDEO
  • हिना खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल को लगाया गले देखें VIDEO
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में फैमिली और बॉयफ्रेंड के साथ इस खुशी पर सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान की पूरी फैमिली और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में हिना खान बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

हिना खान ने (Hina Khan) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा सपोर्ट सिस्टम, डिफेंस मेकेनिज्म, प्यार का पावरहाउस, मेरा प्यार.  मैं आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद करती हूं. साथ ही इस पोस्ट को हैशटैग #Hinaholics के साथ शेयर किया है. 

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com