विज्ञापन

हिना खान का शिल्पा शिंदे पर तंज, लगाई पीएम मोदी से की गुहार, कहा- सभी अपराधियों को रिहा कर दो

हिना खान और शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में साथ थे. वहीं जहां शिल्पा ने सीजन की ट्रॉफी जीती थी तो वहीं हिना रनरअप रही थीं. 

हिना खान का शिल्पा शिंदे पर तंज, लगाई पीएम मोदी से की गुहार, कहा-  सभी अपराधियों को रिहा कर दो
बिग बॉस 11 में साथ थे शिल्पा शिंदे और हिना खान
नई दिल्ली:

हिना खान और शिल्पा शिंदे का बिग बॉस सोशल मीडिया पर शुरू हो गया है. वहीं इस बार विषय शिल्पा शिंदे का यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी को झूठ बताना है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बिग बॉस 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे साथ थीं. वहीं शिल्पा ने जहां बिग बॉस 11 की ट्रॉफी अपने नाम की तो वहीं हिना खान फर्स्ट रनरअप रहीं. इतना ही नहीं शो के दौरान दोनों की दुश्मनी चरम पर थी. वहीं अब बिग बॉस के सालों बाद भी लगता है दोनों की रंजिश खत्म नहीं हुई और अब सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक-दूसरे पर तीखे वार करते नजर आ रहे हैं. वहीं हिना खान ने तो इस मामले में पीएम मोदी तक से गुहार लगा दी है. 

इंस्टाग्राम पर हिना खान ने लिखी पोस्ट

शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाल ही में लिखा, “भारत के माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति और माननीय कानून मंत्री, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद उसे स्वीकार किया है. क्योंकि उनमें हिम्मत है, वे फाइटर हैं, वे सच के साथ खड़े हैं, और इसलिए भी क्योंकि अपराध करते समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया था.”

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की बंदर के साथ सिनेमाघरों में सौतेला बर्ताव क्यों, क्या इन 5 वजहों से हो रही फिल्म की अनदेखी

शिल्पा शिंदे ने कही थी ये बात

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में हिना खान के कमेंट पर बिना नाम रिएक्शन दिया था. वीडियो में उन्होंने कहा, लोग मेरे नाम पे पब्लिसिटी का फायदा उठाना कब बंद करेंगे. चलती ट्रेन में मत चढ़िए. आपको चोट लगेगी. आप पब्लिसिटी के लिए आप लोगों के बाद अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की जो डेथ हुई है वो लोग हैं. तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए है ना? आप ऑलरेडी बहुत पब्लिश हो. फिर मैं ऐसे प्रूफ दूंगी क्योंकि मैं जिंदा हूं. मैं ऐसे प्रूफ दूंगी कि ना चलते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी.

आगे उन्होंने कहा,  उस वक्त अगर साथ दिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती. नौ साल के बाद हमने काम कर लिया. मुझे किसी ने नहीं कहा. बोलो. लेकिन मैं एक लड़की के पिता और एक औरत के पति के लिए खड़ी हूं क्योंकि मैंने झूठ बोला था. मैं अपने दिल पर झूठ लेकर नहीं जी सकती.  अगर उस वक्त उन्हें अरेस्ट करवा दिया होता तो मैं आज खुद अरेस्ट हो जाती कि मेरी गलती है. मुझे दे दो. लेकिन मैंने ऐसा क्यों किया? साम दाम दंड भेद पढ़िए. अगर नहीं पढ़ा तो महाभारत देखिए. 

शिल्पा शिंदे 2016 विवाद

शिल्पा शिंदे टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं. साल 2016 में उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया था, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए थे. उस समय शिल्पा ने शो के निर्माताओं पर मानसिक दबाव बनाने और करियर खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि उनसे ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे वह दूसरे शो में काम नहीं कर सकती थीं.

ये भी पढ़ें- पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Hina Khan, Tv News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com