विज्ञापन
This Article is From May 12, 2018

Sonia Kapoor-Himesh Reshammiya Marriage: विवाह बंधन में बंधा जोड़ा, देखें शादी की शानदार तस्वीरें

हिमेश रेशमिया की दुल्हन बन गई हैं उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर, दोनों ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी कर ली है और ये जोड़ा बहुत ही खूबसूरत लग रहा है.

Sonia Kapoor-Himesh Reshammiya Marriage: विवाह बंधन में बंधा जोड़ा, देखें शादी की शानदार तस्वीरें
सोनिया कपूर बनीं हिमेश रेशमिया की दुल्हन
  • टीवी एक्ट्रेस हैं सोनिया कपूर
  • म्यूजिक डायरेक्टर-सिंगर हैं हिमेश
  • सलमान की कई फिल्मों का दिया है म्यूजिक
नई दिल्ली: सोनिया कपूर ने हिमेश रेशमिया से शादी कर ली है. सोनिया-हिमेश की शादी बहुत ही सादे अंदाज में हुई लेकिन दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. सोनिया और हिमेश (Sonia Kapoor and Himesh Reshammiya) की जोड़ी तस्वीरों में बहुत ही अच्छी लग रही है. हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली है. कथित तौर पर हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर लगभग एक साल से एक साथ ही रह रहे थे. हिमेश रेशमिया ने एक सादे समारोह में घर पर कुछ खास लोगों के साथ गुजराती अंदाज में शादी की. पिछले साल से ही हिमेश रेशमिया के सोनिया के साथ शादी की खबरें चल रही थीं. जून 2017 में हिमेश रेशमिया का अपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक हो गया था. दोनों की शादी लगभग 22 साल चली और उनका एक बेटा भी है. लेकिन हिमेश रेशमिया ने बहुत ही शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं.

Viral Video: इस एक्ट्रेस ने यूं पूरी की फैन्स की ख्वाहिश तो जवाब मिला- यू रॉक... लेडी माइकल जैक्सन
 
 


A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on


महफिल में एंट्री लेते ही शाहरुख से गले मिले सलमान, आस्तीन चढ़ाई, बाहर निकाली शर्ट और फिर...

हिमेश रेशमिया की शादी को देखते हुए कह सकते हैं कि बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम है क्योंकि एक दिन पहले नेहा धूपिया ने शादी रचाई थी और उससे दो दिन पहले ही सोनम कपूर विवाह बंधन में बंधी थीं. अगर खबरों पर यकीन करें तो सोनिया से हिमेश की दोस्ती दस साल पुरानी है. लेकिन हिमेश की पहली बीवी ने सोनिया को कभी भी रिश्ता टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है. बल्कि कोमल ने कहा है कि हमारा बेटा स्वयं और पूरा परिवार सोनिया को बहुत प्यार करता है.



सोनम की शादी में 'गुड़ नाल इश्क मीठा' पर डांस करती जैकलीन का 'मोबाइल' हुआ हिट, देखें वीडियो

सोनिया एक्‍टर हैं और उन्होंने ढेर सारे टीवी सीरियल्स में काम किया है. जिसमें 'किट्टी पार्टी', 'जुगनी चली जालंधर', 'कैसा ये प्यार है', 'येस बॉस', 'जय गणेश' और 'जय हनुमान' प्रमुख हैं.

 
 

A post shared by RJ Amar (@rjamar_) on


हिमेश रेशमिया बतौर सिंगर, एक्टर और म्यूजिशन बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं और बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, और टीवी पर बतौर जज भी नजर आ चुके हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Kapoor, Himesh Reshammiya, Sonia Himesh Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com