विज्ञापन

धुरंधर ही नहीं, ये भारतीय फिल्में भी हो चुकी हैं 1000 करोड़ क्लब में शामिल, जानें किस फिल्म की कमाई का अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Highest Grossing Indian Movies : हाईएस्ट ग्रोसिंग इंडियन मूवीज जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की.

धुरंधर  ही नहीं, ये भारतीय फिल्में भी हो चुकी हैं 1000 करोड़ क्लब में शामिल, जानें किस फिल्म की कमाई का अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड
Highest Grossing Indian Movies : ये भारतीय फिल्में भी हो चुकी हैं 1000 करोड़ क्लब में शामिल
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए. माना जा रहा है कि फिल्म अभी रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी. इसके पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1300 की कमाई की थी. हालांकि धुरंधर ही नहीं कई ऐसी और भारतीय फिल्में है,  जिन्होंने हाल के कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं. कभी घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित रहने वाली फिल्में आज चीन, अमेरिका, मध्य-पूर्व और यूरोप तक अपनी धाक जमा रही हैं.

इन 8 फिल्मों ने क्रॉस  किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 

भारतीय फिल्मों के लिए 1000 करोड़ क्लब महज एक सपना नहीं रह गया है, बल्कि अब  यह इंडस्ट्री का बेंचमार्क बन चुका है. आज हम बता रहें हैं ऐसी ही कुछ भारतीय फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया और 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं.  

धुरंधर ने कमाए 1300 करोड़

Dhurandhar 2 ने गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.  इससे पहले दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने 1300 करोड़ की कमाई की. 

दंगल की कमाई का नहीं टूटी रिकॉर्ड

 आमिर खान की यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. यह फिल्म  2000 करोड़ क्लब में शामिल हुई.  फिल्म ने चीन में जबरदस्त सफलता हासिल की.  आमिर खान की यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित थी. 

 Baahubali 2: The Conclusion ने कमाए 1800 करोड़

एस.एस. राजामौली की यह फिल्म भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है.  इस फिल्म  ने लगभग 1800 करोड़ की कमाई की.  इस फिल्म की खासियत यह थी कि इसने पैन-इंडिया रिलीज का नया ट्रेंड सेट किया.  

  Pushpa 2: The Rule ने बनाया रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया. यह फिल्म 1700 करोड़ क्लब में शामिल हुई. यह फिल्म मास एंटरटेनर थी और पैन-इंडिया  पसंद की गई. 

 RRR ने दुनिया भर में मचाया धूम 
इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने लगभग 1200–1300 करोड़ की कमाई की. ऑस्कर विनिंग सॉन्ग “Naatu Naatu” ने दुनिया भर में अपार सफलता हासिल की. 

 KGF: Chapter 2
 फिल्म ने लगभग 1200 करोड़ की कमाई की.  यश स्टारर यह फिल्म एक डार्क एक्शन फिल्म थी. इसे दुनिया भर में पसंद किया गया. 

 Jawan
यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई.  फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में समाज के लिए एक  सोशल मैसेज दिया.

 Kalki 2898 AD

प्रभाष, दीपिका पादुकोण, और अमिताभ  बच्चन स्टारर यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी.

वहीं 1000 करोड़ के आसपास का आंकड़ा छुने वाली कई फिल्में हैं, जिनमें  Pathaan ने लगभग 1050 करोड़,  Bajrangi Bhaijaan ने लगभग 900 करोड़, Animal ने लगभग 900 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

Dhurandhar 2 के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये कमाने पर रिया कपूर ने किया पोस्ट, आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का यूं आया रिएक्शन

Dhurandhar 2 की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने वायरल 'शरारत' गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com