अभिनेता गौरव गेरा इन दिनों 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही उनके डायलॉग्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. खासकर उनके संवाद 'डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है. मंगलवार (5 मई) को गौरव ने इस मशहूर डायलॉग्स के पीछे की एक दिलचस्प कहानी प्रशंसकों के साथ शेयर की और बताया कि इसे फाइनल करने से पहले निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें कई अन्य मजेदार विकल्प दिए थे.
गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान निर्देशक आदित्य धर द्वारा भेजे गए डायलॉग्स की सूची भी दी. इन विकल्पों में तुकबंदी और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरव ने पोस्ट में बताया कि वायरल डायलॉग का पूरा श्रेय आदित्य धर को ही जाता है. गौरव द्वारा शेयर लिस्ट में कई अतरंगी तुकबंदी शामिल हैं. गौरव के स्क्रीनशॉट्स में लिखा, "'एक ने किया दिल ब्रेक, तो दूसरी को पिलाओ आलम फ्रूट शेक' , 'हो गए इश्क में फेल, पियो पिस्टल पाइनएप्पल,' 'अंडे से निकला चूजा, खा लो खा लो क्रीम खरबूजा,' 'पियो आंवला का मामला, बन जाओ जूही चावला.'"
गौरव ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट करते हुए लिखा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 'डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा' किसने सोचा था. आदित्य धर ने शूट से पहले मुझे ये विकल्प भेजे थे, ताकि मैं सीख सकूं, लेकिन शूट के समय हमने सिर्फ 'डार्लिंग डार्लिंग' ही किया. आपको इनमें से कौन सा सबसे अच्छा लगता है?"
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में गौरव गेरा ने 'मोहम्मद आलम' (आलम भाई) के किरदार में अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया. उनके जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और संजीदा अभिनय ने उन्हें एक कमीडियन से गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया. फिल्म में उनके डायलॉग्स और रणवीर सिंह के साथ केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं