विज्ञापन

ढाई महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी है धुरंधर 2, 74वें दिन की इतनी मोटी कमाई

‘धुरंधर 2’ सिनोमाघरों में रिलीज हुई ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं और यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

ढाई महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी है धुरंधर 2, 74वें दिन की इतनी मोटी कमाई
ढाई महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी है धुरंधर 2

आमतौर पर किसी फिल्म की असली परीक्षा रिलीज के वक्त ही हो जाती है. शुरुआती भीड़ खत्म होने के बाद कई फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने का दम दिखाती हैं. 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर सामने आए ताजा आंकड़े भी कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं. रिलीज के 74 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और कमाई का सिलसिला जारी है. खास बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी फिल्म रोजाना कमाई दर्ज कर रही है. अब नजर सिर्फ कमाई पर नहीं, बल्कि उन रिकॉर्ड्स पर भी है जिन्हें ये लगातार तोड़ रही है. 

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने हासिल की बड़ी जीत, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर लुटाया प्यार, किया किस

74 वें दिन का कलेक्शन

रिलीज के ढाई महीने बाद भी फिल्म की कमाई पूरी तरह थमी नहीं है. सैकनिल्क के मुताबिक 74वें दिन भी इसने 20 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया और देशभर में इसके 233 शोज चले.फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1148.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1374.75 करोड़ रुपये बताया गया है.

ओवरसीज कमाई भी जारी

विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 438 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. अगर इन आंकड़ों को आधार माना जाए तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1812.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म का शुरुआती बॉक्स ऑफिस सफर तो पहले ही सफल माना जा चुका है, लेकिन अब दिलचस्पी इस बात में है कि आखिर इसका थिएटर रन कहां जाकर रुकता है. 

सवाल ये भी है कि क्या यह आने वाले दिनों में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम करेगी या फिर जल्द ही इसकी रफ्तार थम जाएगी, इस पर ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों की नजर बनी हुई है. किसी भी फिल्म के लिए 74 दिनों तक सिनेमाघरों में बने रहना अपने आप में बड़ी बात माना जाता है. ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com