विज्ञापन

Dhurandhar 2 की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने वायरल 'शरारत' गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह वायरल सॉन्ग 'FA9LA'और शरारत पर सारा अर्जुन के साथ थिरकते दिख रहे हैं.

Dhurandhar 2 की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने वायरल 'शरारत' गाने पर जमकर किया डांस,  वीडियो वायरल
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने वायरल 'शरारत' गाने पर जमकर किया डांस
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Success Party Video Viral : धुरंधर 2 के मेकर्स ने गुरुवार को मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. डायरेक्टर आदित्य धर, यामी गौतम, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अली खान और रणवीर सिंह इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए. स्क्रीनिंग के बाद, रणवीर सिंह और फिल्म की कास्ट ने एक आफ्टर-पार्टी में खूब धमाल मचाया. अब धुरंधर के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.  इनमें से एक वीडियो में रणवीर सिंह और सारा अली खान, धुरंधर के हिट आइटम सॉन्ग 'शरारत' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान भी हैं, जिन पर यह गाना फ़िल्माया गया था.

रणवीर सिंह ने धुरंधर के गाने पर किया डांस 
इसी पार्टी के एक और वीडियो में रणवीर सिंह वायरल सॉन्ग 'FA9LA' पर थिरकते दिख रहे हैं. इस गाने ने धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था. धुरंधर की जोड़ी रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने 'शरारत' गाने पर थिरकते हुए डांस फ्लोर पर आग लगा दी. 
  
एक पैपराजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में रणवीर सिंह को वायरल 'रहमान डकैत' एंट्री सॉन्ग पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. रैपर Fliperachi का 'FA9LA' और अक्षय खन्ना के हुक स्टेप्स ने इस गाने को एक वायरल सेंसेशन बना दिया. पुरानी यादों को ताजा करते हुए, रणवीर सिंह ने उन स्टेप्स को फिर से दोहराया, जबकि क्रू उन्हें कैमरे पर रिकॉर्ड कर रहा था. आफ्टर-पार्टी में रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जी भर के डांस किया.

'धुरंधर 2' का बॉक्स-ऑफ़िस पर जलवा
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें हिंदी वर्जन का योगदान 99.10 करोड़ रुपये रहा. कन्नड़ और मलयालम वर्जन, जो तकनीकी दिक्कतों और कंटेंट की अनुपलब्धता के कारण पेड प्रीव्यू नहीं दिखा पाए थे, उन्होंने क्रमशः 0.8 करोड़ रुपये और 0.9 करोड़ रुपये कमाए. तमिल वर्जन ने पूरे भारत में 958 शोज से 1.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो गए थे.   फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. उनके साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और सारा अली खान भी नजर आएंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Success Party, Dhurandhar 2 Ranveer Singh, Ranveer Singh Sara Arjun, Ranveer Singh Sara Arjun Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com