Dhurandhar 2 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एक ही दिन में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की शानदार सफलता पर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को हाईलाइट किया और लिखा, "इतिहास रचने के लिए पूरी टीम को बधाई! यह सचमुच इस बिजनेस और सिनेमा से प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए अविश्वसनीय है." आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया. खास बात यह है कि यामी ने धुरंधर 2 में छोटा सा कैमियो किया है.

धुरंधर 2 पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें हिंदी वर्जन का योगदान 99.10 करोड़ रुपये रहा. कन्नड़ और मलयालम वर्जन जो तकनीकी दिक्कतों और कंटेंट की अनुपलब्धता के कारण पेड प्रीव्यू नहीं दिखा पाए थे, 0.8 करोड़ रुपये और 0.9 करोड़ रुपये कमाए. इसके तमिल वर्शन ने पूरे भारत में 958 शो से 1.16 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगू वर्जन ने कुल कमाई में 2.12 करोड़ रुपये का योगदान दिया.
वहीं पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने 27 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इसकी तुलना में 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर अपनी पिछली फिल्म से लगभग चार गुना ज्यादा कमाई की. हाल की हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तुलना करें तो, 'धुरंधर 2' काफी बड़े अंतर से आगे है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (2023) ने ओपनिंग डे पर 63 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (2023) ने 65 करोड़ रुपये कमाए थे.
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर' का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. तब फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. फिल्म एक ही भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं